प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का नया पोस्टर, बताया इस दिन मिलने वाला है फैंस को बड़ा तोहफा

Updated on 15-07-2023 03:19 PM
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'आदिपुरुष' के बाद अब फैंस को उनकी अपकमिंग मूवी 'प्रोजेक्ट के' से बहुत उम्मीदें हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। खबर है कि प्रभास, दीपिका और कमल 20 जुलाई 2023 को सैन डिएगो कॉमिक कॉन में होंगे। इसी दिन 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक दिखाई जाएगी। इससे पहले प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर रिवील कर दिया है, जिस पर लिखा है 'अल्टीमेट शोडाउन'। इसे देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

प्रभास की Project-K को 20 जुलाई को ऑफिशियल सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में लॉन्च किया जाएगा, जहां टाइटल और ट्रेलर लॉन्च होगा। इस दौरान दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास भी मौजूद होंगे। ये पहली बार है कि कोई इंडियन मूवी सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गई है, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री एक बड़ी उपलब्धि है। ये इंडिया में 21 जुलाई को रिवील होगा।

फ्री दे रहे हैं 100 टिकट

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के अनऑफिशियल ब्लॉग में भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की इस बड़ी फिल्म के बारे में लिखा गया है। फिल्म के निर्माता 20 जुलाई को प्रोजेक्ट-के पैनल चर्चा के लिए 100 मुफ्त टिकट दे रहे हैं।

'आदिपुरुष' से लगा झटका

'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास एक हिट को तरस रहे हैं। उनकी 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' तीनों ही फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। 'आदिपुरुष' को आलोचना और विवाद का सामना करना पड़ा।

'सालार' का भी है इंतजार

फैंस को प्रभास की फिल्म 'सालार' का भी इंतजार है। इसे 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और ये मूवी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.