MP में नए साल का जश्न... पर्यटन निगम के होटल-रिसॉर्ट 95% बुक, पचमढ़ी और नेशनल पार्क में 'नो रूम' की स्थिति

Updated on 23-12-2025 12:09 PM

भोपाल। क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोगों ने छुट्टियां मनाने की पूरी योजना बना ली है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित विभिन्न पर्यटन स्थलों के होटल और रिसॉर्ट 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक 95 प्रतिशत बुक हो चुके हैं। पर्यटकों ने राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों, तीर्थ स्थलों और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से पचमढ़ी में नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में अग्रिम बुकिंग कराई है।

प्रमुख पर्यटन गंतव्य हुए 'हाउसफुल'

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में एमपीएसटीडीसी के 67 होटलों और आवासीय रिसॉर्ट्स में कुल कमरों की संख्या लगभग 1,407 है, जिनमें से करीब एक हजार से अधिक कमरों की बुकिंग हो चुकी है। मढ़ई, ओंकारेश्वर, परसिली, मांडू, भेड़ाघाट, पन्ना, तवा और पचमढ़ी की इकाइयां पूरी तरह भर चुकी हैं। इसके अलावा व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज (बांधवगढ़), कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, पेंच, उज्जैन, चंदेरी, ओरछा और जबलपुर के होटलों में भी भारी भीड़ रहने वाली है।

वन्यजीव और धार्मिक स्थलों में सर्वाधिक रुचि

पर्यटन निगम के जनसंपर्क अधिकारी विकास खरे ने बताया कि ये आंकड़े 20 दिसंबर तक की स्थिति के हैं। उन्हें विश्वास है कि शेष बचे कमरे भी 25 दिसंबर तक बुक हो जाएंगे। इस बार भी पर्यटकों ने सबसे ज्यादा रुचि 'वाइल्ड लाइफ' (वन्यजीव स्थलों) में दिखाई है। दूसरे स्थान पर धार्मिक स्थल हैं और इसके बाद प्राकृतिक स्थलों की ओर पर्यटकों का रुझान बना हुआ है।

बुकिंग की स्थिति: एक नजर में

  • पचमढ़ी: यहां 12 यूनिटों में लगभग 210 कमरे संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश क्रिसमस से नए साल तक के लिए बुक हैं।
  • मढ़ई: बाइसन रिसॉर्ट के सभी 12 डीलक्स कॉटेज फुल हो चुके हैं।
  • बांधवगढ़: व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज के 38 कमरे लगभग पूरी तरह बुक हैं।
  • कान्हा और पेंच: कान्हा नेशनल पार्क के 55 कमरों में से अब कुछ ही शेष हैं, जबकि पेंच के 35 कमरे पूरी तरह भर चुके हैं।
  • उज्जैन: यहां निगम की चार यूनिटों के 126 कमरों में से लगभग 100 कमरे बुक हो चुके हैं।
  • अन्य स्थल: ओंकारेश्वर, परसिली, मांडू, भेड़ाघाट, पन्ना और तवा की इकाइयों में अब 'नो रूम' की स्थिति बन गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.