न्यूजीलैंड ने हार्ट अटैक दे ही दिया था... राहुल द्रविड़ ने बताया कैसा था ड्रेसिंग रूम का हाल

Updated on 14-03-2023 11:11 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। अहमदाबाद में जिस तरह से दोनों टीमों ने अपना खेल दिखाया उससे साफ था कि मैच ड्रॉ की ओर ही जाएगा लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट फैंस क्राइस्टचर्च में खेले गए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट को देखने के लिए मोबाइल और अपने टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर श्रीलंकाई टीम जीत हासिल कर लेती तो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाती।


हालांकि केन विलियमसन ने श्रीलंका के अरमानों पर पानी फेरते हुए WTC के फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने की राह को आसान बना दिया। विलियमसन ने नाबाद 121 रन बनाकर मैच की आखिरी गेंद पर क्रीज पर डाइव लगाते हुए न्यूजीलैंड को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही एक तरफ जहां भारत ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली तो दूसरी ओर श्रीलंका की सभी उम्मीदें चकनाचूर हो गई। WTC का फाइनल मुकाबला अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में ओवल में खेला जाएगा।
मेगा फैशन डेज़- न्यूनतम 60% छूट के साथ घड़ियाँ और स्मार्टवॉच प्राप्त करें |

कैसा था राहुल द्रविड़ का रिएक्शन?



अहमदाबाद में जारी टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अच्छे से पता था कि अगर बिना किसी अगर-मगर के टीम को WTC फाइनल में पहुंचना है तो उसे जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए। टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं था, लेकिन ऐसा करने के लिए हम मजबूर हुए। उन्होंने कहा, 'हम जो भी टेस्ट खेलते हैं उसमें परिणाम देने की कोशिश करते हैं। हम WTC के फाइनल में पहुंचने की सभी संभावनाओं को अपने हाथ में रखना चाहते थे और हम जानते थे कि हमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज पर निर्भर नहीं रहना है। ऐसे में हमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कम से कम तीन मैच जीतने होंगे।'


उन्होंने कहा, 'हमने जब पहले दिन विकेट को देखा था पता चल गया था कि यहां टॉस की भूमिका बहुत अहम होने वाली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो दिन जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके बाद हम न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के नतीजे पर निर्भर होने के लिए मजबूर हो गए।'

द्रविड़ ने कहा, 'हम न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच को काफी उत्सुकता से देख रहे थे। हमें उम्मीद थी कि श्रीलंका नहीं जीत पाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दो साल के लंबे इंतजार के बाद खेला जाता है। सभी टीमें 6 टेस्ट सीरीज खेलती है। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि आप दूसरों पर निर्भर रहेंगे। हालांकि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है लेकिन इस तरह की प्रतियोगिताओं में आप दूसरों पर भी निर्भर होते हैं।'


राहुल द्रविड़ ने मजाकिया अंदाज में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर कहा कि कीवी टीम ने कई बार हमें आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट से बाहर किया और इस बार उन्होंने हमें सपोर्ट कर दिया है। इसके लिए हम उनका शुक्रगुजार हैं।

कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल?

इसके अलावा द्रविड़ ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम के माहौल कैसा था उसके बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी बस यही चाह रहे थे कि कैसे भी न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा दे। मैच के दौरान माहौल गंभीर हो रखा था।'

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मैच में हम ड्रॉ की तरफ बढ़ रह थे लेकिन बात न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट की हो रही थी। ड्रेसिंग रूप में क्राइस्टचर्च टेस्ट के नतीजों को लेकर सभी तनाव में थे लेकिन जैसे ही न्यूजीलैंड की जीत हुई उसके बाद सबने राहत की सांस ली।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.