भाईयों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे निक जोनस : लोलापालूजा कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे जोनस ब्रदर्स

Updated on 27-01-2024 01:57 PM

हॉलीवुड के फेमस सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बता दें निक के साथ प्रिंयका तो नहीं थीं, लेकिन वो अपने दोनों भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ नजर आए। पैपराजी ने निक जोनस और उनके भाइयों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं कि निक जोनस अपने ससुराल लौटे हैं।

लोलापालूजा कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे जोनस ब्रदर्स

मुंबई में लोलापालूजा कॉन्सर्ट होने वाला है। जोनस ब्रदर्स इसी कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए इंडिया आए हैं। 27 और 28 जनवरी को मुंबई में दूसरी बार लोलापालूजा इवेंट होगा। ये दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में से एक है। इस इवेंट में स्टिंग, जोनस ब्रदर्स, हैल्सी, लाउव, वनरिपब्लिक और द रोज शामिल होंगे। दो दिन के कॉन्सर्ट में लगभग 40 आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे।

जोनस ब्रदर्स भारत में अपनी पहली परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं स्टिंग दूसरे दिन स्टेज संभालेंगे। बता दें, स्टिंग ने आखिरी बार 1980 में भारत में परफॉर्म किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में बेटी मालती, दादा केविन जोनस के साथ बैठी हुई हैं। वहीं कैलिफोर्निया की तस्वीरों में निक जोनस, बेटी और पत्नी प्रियंका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहे हैं। पोस्ट में निक के भाई फ्रैंकलिन जोनस और पिता कैविन जोनस की तस्वीरें भी हैं।

प्री-मैच्योर हुई थी बच्ची

प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पैदा होने की तारीख अप्रैल की दी थी, लेकिन वह जनवरी में ही पैदा हो गई। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्ची कुछ कमजोर भी थी। इसके लिए निक-प्रियंका ने यह फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगी।

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनस से शादी

प्रियंका- निक की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्रचलित है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.