निक जोनस ने पहली बार खाया हाजमोला, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसा था पति का रिएक्शन

Updated on 23-12-2025 01:18 PM
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' के पहले एपिसोड में नजर आई थीं और वहां उन्होंने खूब गपशप की थी। इस दौरान उन्होंने पति निक जोनस के बारे में भी काफी कुछ बताया था। जिसमें से हाजमोला से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था कि कैसे सिंगर को उसे न खाने की सलाह दी थी। बावजूद इसके उन्होंने उसे खाया था और जो रिएक्शन था, वो सुनकर सबकी हंसी छूट गई।

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से कहा, 'आप सोचो किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाओ।' फिर कॉमेडियन ने पूछा, 'हाजमोला खिलाई है आपने सीरियसली?' तो एक्ट्रेस बोलीं, 'दरअसल, मेरी दराज है, जिसके अंदर आम पापड़, हाजमोला, सब चटर पटर चीजें मेरे घर में काफी हैं। निक पूछते हैं कि इस दराज में क्या है? तो मैंने बोला कि इससे तुम ही रहो थोड़ा। ये तुम्हारी समझ के थोड़ी सी बाहर है। लेकिन उन्हें तो सब जानना है। तो मैंने उनको खिला दिया हाजमोला। तो कहते हैं, 'ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?'

प्रियंका चोपड़ा से लोगों ने पूछा- क्यों किया?

अब इस क्लिप के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'बेचारा निक।' एक ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, 'बस करो प्रियंका।' एक ने लिखा, 'क्यों प्रियंका क्यों?' इसी एपिसोड में एक्ट्रेस ने करवाचौथ की भी स्टोरी बताई थी कि कैसे निक व्रत खुलवाने के लिए उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के बीच लेकर गए थे और वहां पानी पिलाया था।

'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका अब एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार हैं। ये मूवी 1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है, जिसके मार्च, 2027 में रिलीज होने की संभावना है। ये 6 भाषाओं में आएगी, जिसके किरदारों के बारे में थोड़ी जानकारी टीजर में दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.