सड़कों पर बदहाल दिखे निकेलोडियन एक्टर टायलर चेज को मिली मदद, वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

Updated on 25-12-2025 01:22 PM
फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब सफलता देखी और फिर जिंदगी में सबसे बुरा दौर भी देखा है। इस वक्त हॉलीवुड के एक ऐसे ही चाइल्ड आर्टिस्ट चर्चा में हैं जिन्होंने बचपन में अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी और आज सड़कों पर बदहाल हालत में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। निकेलोडियन पर आनेवाली सीरीज नेड्स डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' एक्टर टायलर चेज के हालिया वीडियो ने तहलका मचा रखा है जब लोगों ने उन्हें फटेहाल देखा और सड़क पर लोग उन्हें भीख के तौर पर पैसे देते दिखे। हालांकि, अब एक्टर के एक्स को-स्टार ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

निकेलोडियन सीरीज 'नेड्स डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में मार्टिन क्वेर्ली का रोल निभाने वाले चाइल्ट आर्टिस्ट टायलर चेस को हाल ही में कैलिफोर्निया के रिवरसाइड में सड़कों पर बदहाल पाया गय़ा। टायलर चेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद को निकेलोडियन के फेमस शो का एक्टर बता रहे हैं।

चेज काफी परेशान और बेघर नजर आ रहे थे

मिरर यूके के मुताबिक, चेज़ के एक्स को-स्टार डैनियल कर्टिस ली टिकटॉक पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद आगे आए जिसमें चेज काफी परेशान और बेघर नजर आ रहे थे। शो में साइमन 'कुकी' नेल्सन-कुक की भूमिका निभाने वाले ली ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया और बताया कि चेज अच्छी तरह से खाना खा चुके हैं और बारिश से वो सुरक्षित हैं।

पिज्ज़ा देख खुश हुए एक्टर

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, ली ने चेज को लेकर अपडेट शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। वहां के एक लोकल होटल में चेक-इन कराने से पहले उन्हें पिज्ज़ा रेस्टोरेंट में ले जाने की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने चेज़ और उनकी सीरीज में नेड बिगबी का किरदार निभाने वाले को-एक्टर डेवोन वर्कहाइजर के बीच फेसटाइम कॉल भी अरेंज कराया।

बेसिक शेल्टर का इंतजाम

ली ने बताया कि बारिश के मौसम में चेज को रहने के लिए एक बेसिक शेल्टर का इंतजाम करने का फैसला लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह चेज को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करने को लेकर जो भी करना होगा वो करेंगे। वीडियो में उन्हें पहले रेस्टोरेंट ले जाया गया, जहां खाना देख उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। हालांकि, जिन्होंने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट देखा था, उनकी आंखों से इस वीडियो को देखकर आंसू भी छलक सकते हैं।

उनके लिए मदद को देखकर लोगों ने खुशी भी जताई

टायलर के वायरल फुटेज ने उन फैन्स के बीच चिंता बढ़ा दी जो 2004 से 2007 तक आनेवाले इस सीरीज को देखते हुए बड़े हुए थे। कई लोगों ने एक्टर के बचपन की पॉप्युलैरिटी, मेंटल कंडिशन और आर्थिक बदहाली को लेकर दुख जताया। वहीं अब उनके लिए मदद को देखकर लोगों ने खुशी भी जताई है।

गो फंड मी पेज शुरू किया गया था, जिसे मां ने बंद करा दिया था

रिपोर्ट में कहा गया है कि चेस की मदद के लिए कुछ समय के लिए एक गो फंड मी पेज शुरू किया गया था, जिससे 1,200 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई थी, लेकिन बाद में उनकी मां ने इसे बंद कर दिया, जिन्होंने कहा कि उनके बेटे को बाइपोलर डिसऑर्डर है और वह लगातार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.