प्रभास की मुरीद हुईं निधि अग्रवाल, 'द राजा साब' की रिलीज के बाद बोलीं- वो 5 साल के बच्चे जैसे हैं

Updated on 21-01-2026 12:43 PM
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में 'द राजा साब' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने बात की। उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की। बताया कि प्रभास कोई दिखावा नहीं करते हैं। कोई राजनीति नहीं, कोई बनावटीपन नहीं। वो कहती हैं, 'मैं हमेशा सोचती ती कि क्या मैं इतनी मासूम बनकर कभी बड़ी स्टार बना पाऊंगी? लेकिन उनसे मिलने के बाद एहसास हुआ कि वे और भी ज्यादा मासूम, सच्चे और कोमल हैं। अगर वो भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं तो शायद ऐसा होना ही बेहतर है।'

उन्होंने आगे कहा कि प्रभास बहुत नेक इंसान हैं। वो बहुत प्यारे हैं। उनसे मिलने के बाद आप भूल जाएंगे कि वो एक्टर हैं या पिछले 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वो बिजनेस माइंड वाले इंसान नहीं हैं। उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है। वो सरल स्वभाव के हैं। उनसे मिलना किसी 5 साल के बच्चे से मिलने जैसा है। वो फिल्मों के नतीजों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होते। वो अपना काम करते हैं और अपना बेस्ट देते हैं।'

'द राजा साब' की कास्ट

'द राजा साब'का निर्देशन मारुति ने किया है। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इसमें प्रभास और निधि अग्रवाल के अलावा रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी हैं।

'द राजा साब' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द राजा साब' ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ की ओपनिंग की थी। लगा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। लेकिन पर दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया से इसे झटका लगा। शानदार ओपनिंग के बाद हफ्ता बीतने के साथ ही कलेक्शन में भारी गिरावट आई। 10 दिनों में इसने दुनियाभर में 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में लगभग 166.50 करोड़ की कमाई हुई। विदेशों में 33.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.