ग्रेटर नोएडा के जेल में नाइजीरियन कैदी की मौत, किडनी फेल होने से गई जान, दूतावास को सूचना

Updated on 06-04-2026 05:14 PM
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में बंद एक नाइजीरियन कैदी की मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान मौत हो गई। वह मई 2023 से एनडीपीएस एक्ट के उल्लंघन और वीजा की अवधि समाप्त होने के मामले में जेल में था। थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था।

जेल प्रशासन के मुताबिक, नाइजीरिया के सोलोमन नामक कैदी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं। पहले जेल के अस्पताल में उसका उपचार हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने पर दो दिन पूर्व दिल्ली के एम्स में भेजा गया था।
इसके बाद रविवार सुबह उसे कासना के जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, घटना की जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी गई है। साथ ही उसके तीन साथियों को भी सूचित कर दिया गया है।


जेल अधीक्षक ने क्या कहा?

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पहले ही भारत छोड़कर अपने देश नाइजीरिया वापस चली गई है। हालांकि, उसके दोस्त अल्फा-2 स्थित मित्रा अपार्टमेंट में रहते हैं। शव उसके मित्रों या संबंधित देश की दूतावास को सौंपा जाएगा। यदि कोई भी शख्स या प्रतिनिधि नहीं आता है, तो शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा।इस पूरे मामले में जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने में लगी हुई है। साथ ही, मौत के कारणों की जांच के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने क्या कहा?

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना ईकोटेक प्रथम पर जिम्स हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा से मीमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि एक नाइजीरियन मूल का विचाराधीन बंदी सोलोमन उम्र लगभग 66 वर्ष को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.