बिग बॉस 16' से बेघर होने के बाद निमृत ने लाइव वोटिंग पर उठाए सवाल? कही यह बात

Updated on 07-02-2023 06:54 PM
'बिग बॉस 16' में फिनाले वीक में हाल ही एक शॉकिंग मिड-वीक इविक्शन हुआ। निमृत कौर अहलूवालिया घर से बेघर हो गईं। निमृत इस सीजन की सबसे पहली फाइनलिस्ट थीं। उन्हें अपने एलिमिनेशन से बड़ा झटका लगा। बिग बॉस ने जब घर आए दर्शकों की लाइव वोटिंग के आधार पर घर से बेघर होने के लिए निमृत का नाम अनाउंस किया तो वह रो पड़ीं। शिव ठाकरे और एमसी स्टैन भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके। निमृत बेघर होने के बाद अभी भी शॉक में हैं।

    Nimrit Kaur Ahluwalia ने इस बात पर हैरानी जताई कि Shalin Bhanot और Archana Gautam जैसे कंटेस्टेंट्स अभी भी बिग बॉस के घर में हैं, जबकि वह बेघर हो गईं। वह शो में रहना और फिनाले तक जाना डिजर्व करती थीं। निमृत ने Bigg Boss 16 से बाहर आने के बाद हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात की। निमृत ने न सिर्फ अपनी जर्नी शेयर की, बल्कि बिग बॉस के घर में हुई लाइव वोटिंग पर भी दुख जताया।

    एलिमिनेशन पर निमृत, शालीन-अर्चना के लिए कही यह बात

    अपने एलिमिनेशन और वोटिंग पर निमृत कौर ने कहा, 'यह अचानक ही हुआ। किसी ने भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। यह जानकर ही बहुत डर लग रहा था कि फिनाले से बस 7 दिन पहले ही मिड-वीक इविक्शन होना है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने इतने हफ्तों तक खूब मेहनत की और अपना बेस्ट दिया। सच कहूं तो मुझे तब बहुत दुख होता अगर मुझे जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट किया जाता। लेकिन अभी जो हुआ, उसके बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ खास नहीं है। वूट एप पर लाइव ऑडियंस के साथ वोटिंग के हमारे तीन राउंड हुए थे और उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोट किया था। पहले राउंड में हम सभी को अपनी जर्नी शेयर करनी थी और बताना था कि हम क्यों फाइनल में जाना डिजर्व करते हैं। दूसरे में हमें अपने विरोधी के बारे में बात करनी थी और तीसरे राउंड में हमें उन लोगों को एंटरटेन करना था। उसी के आधार पर उन लोगों को हमें वोट करना था।'

    'देश की जनता वोट करती तो रिजल्ट कुछ और होता'

    निमृत कौर ने कहा कि अगर लाइव वोटिंग कुछ मुट्ठीभर लोगों के बजाय देशभर की जनता ने की होती तो परिणाम कुछ और होता और तब शायद वह बेघर न हुई होतीं। निमृत ने कहा, 'अगर मैं इस बारे में बात करूं कि मैं 'बिग बॉस 16' में रहना डिजर्व करती थी या नहीं, तो मैं जानती हूं कि डिजर्व करती थी। शालीन और अर्चना जैसे लोग हैं, जो अभी भी घर के अंदर हैं। यह एक रिएलिटी शो है और हमें रियल लोगों की कद्र करनी चाहिए। इसलिए थोड़ा बुरा तो लगा पर शायद यह शो ऐसा ही है। इसलिए ठीक है।'

    'खुद पर और अपनी जर्नी पर गर्व है'

    निमृत ने 'बिग बॉस 16' में अपनी जर्नी शेयर करते हुए कहा कि यह एक सपने जैसी रही, जो बहुत खूबसूरत थी। वह बोलीं, 'यह किसी सपने से कम नहीं रही। बहुत ही खूबसूरत जर्नी थी। जब आप इतने सारे लोगों के बीच लंबे समय तक अंदर ही बंद रहते हो तो आपके ऊपर यही प्रेशर हावी रहता है कि आपको लगातार देखा जा रहा है। हर किसी का अपना-अपना माइंडसेट होता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने शो में खुद को नहीं खोया और वही रही जो असल में हूं। मुझे खुद पर और अपनी जर्नी पर गर्व है। किसी भी पॉइंट पर मैं इमेज को लेकर कॉन्शस नहीं हुई। मैं जो हूं, वही हूं।'

    'बिग बॉस 16' में निमृत को मिला फिल्म का ऑफर

    'बिग बॉस 16' में जो सदस्य सबसे पहली कैप्टन बनी, वह निमृत ही थीं। यही नहीं, उन्होंने ही सबसे पहले 'टिकट टू फिनाले वीक' जीता था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि निमृत फिनाले वीक में पहुंचकर इस तरह बेघर हो जाएंगी। शो में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के साथ उनका बॉन्ड बहुत पसंद किया गया। यही नहीं 'बिग बॉस' के घर में ही निमृत को एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए साइन किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 June 2026
    रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
     16 June 2026
    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
     16 June 2026
    'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
     16 June 2026
    एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
     15 June 2026
    रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
     15 June 2026
    रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
     15 June 2026
    सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
     15 June 2026
    आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
     13 June 2026
    नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
    Advt.