निशांत मलकानी और नायरा बनर्जी का हुआ सालभर बाद ब्रेकअप! एक्टर ने कहा- हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे

Updated on 17-02-2024 01:11 PM
फिल्म यो फिर टीवी इंडस्ट्री, दोनों ही जगहों से लगातार ब्रेकअप और तलाक की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में ईशा देओल-भरत तख्तानी और पवित्रा पुनिया-एजाज खान का सालों बाद रिश्ता टूटा था। अब खबर है कि इसमें एक और नाम जुड़ गया है। 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' फेम निशांत मलकानी और नायरा बनर्जी का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा अक्सर रही है। लेकिन अब ये साथ नहीं हैं।

 नायरा बनर्जी और निशांत को अक्सर साथ में देखा गया है। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के साथ फोटोज पोस्ट भी की हैं। मगर अब सोर्सेज दावा कर रहे हैं कि इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। करीब दोनों ने एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनके दोस्तों ने हमेशा इनके रिश्ते के बारे में पुष्टि की है। लेकिन अब दोनों अलग हो चुक हैं। एक्टर्स के करीबी सूत्रों ने बताया कि अब ये दोनों कपल नहीं हैं।

निशांत मलकानी ने कही ये बात

नायरा और निशांत के दोस्तों के मुताबिक, दोनों ने कुछ महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया था। मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे। जब 'ईटाइम्स' ने निशांत से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, 'हमने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं कया। हमने हमेशा यही कहा कि हम दोनों दोस्त हैं। हमने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में शुरुआत की थी। और बाद में हम इसे शादी में बदलना चाहते थे। लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि हमारी दोस्ती अच्छी है। हमारा तालमेल उसमें ज्यादा सही है। इसलिए हम इस बॉन्ड से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए हम सबसे अच्छे दोस्त बने रहेंगे।'

नायरा बनर्जी कुछ नहीं बोलीं

निशांत मलकानी ने आगे कहा, 'मैं जानाता हूं कि नायरा को किस तरह के आदमी की तलाश है और मैं उसे ढूंढने में उसकी मदद करूंगा। जिस दिन उसे अपना लाइफ पार्टनर मिल जाएगा, उस दिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।' वहीं, जब नायरा से इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया। चुप्पी साधे रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.