मुकेश अंबानी को टक्कर देंगे नितिन कामत जेरोधा के एएमसी को सेबी की हरी झंडी
Updated on
12-08-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स में से एक जेरोधा (Zerodha) को एएमसी (AMC) के लिए सेबी (SEBI) से लाइसेंस मिल गया है। इसके साथ ही कंपनी को म्यूचुअल फंड्स लॉन्च करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। कंपनी ने विशाल जैन को इसकी कमान सौंपी है। जेरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड (Zerodha Broking Ltd) और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी स्मॉलकेस (Smallcase) का जॉइंट वेंचर है। कामत ने कहा कि उसका लक्ष्य एक करोड़ इनवेस्टर्स को अपने साथ जोड़ने का है। इस बिजनस में कंपनी का मुकाबला मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपने फाइनेंशियल बिजनस का डीमर्जर किया है और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) नाम से उसकी लिस्टिंग की तैयारी है। कंपनी ने साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक से भी हाथ मिलाया है।
जेरोधा के फाउंडर नितिन कामत में एक ट्वीट में कहा, 'हमें जेरोधा एएमसी के लिए फाइनल मंजूरी मिल गई है। हम स्मॉलकैप के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड शुरू करने का हमारा मोटिवेशन टू-फोल्ड था। भारतीय मार्केट की सबसे बड़ी चुनौती और मौका शैलो पार्टिशिपेशन है। तीन साल के बाद भी हमारे पास छह से आठ करोड़ यूनीक म्यूचुअल और इक्विटी इन्वेस्टर्स हैं। दूसरी चुनौती यह है कि अगर हमें अगले एक करोड़ इन्वेस्टर्स लाने हैं तो उन्हें ऐसे प्रॉडक्ट्स चाहिए जो वे आसानी से समझ सकते हैं। इसके लिए म्यूचुअल फंड्स सबसे परफेक्ट इंस्ट्रूमेंट है। हम सिंपल फंड्स और ईटीएफ बनाना चाहते हैं जो सभी इन्वेस्टर्स समझ सकें। कामत ने कहा कि विशाल जैन एएमसी के सीईओ होंगे।
हेलियोस कैपिटल
इससे पहले सेबी ने हेलियोस कैपिटल को भी म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने का लाइसेंस दे दिया। कंपनी के प्रमुख संस्थापक समीर अरोड़ा ने यह जानकारी दी। हेलियोस कैपिटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने फरवरी, 2021 में सेबी के पास म्यूचुअल फंड कारोबार का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। हेलियोस कैपिटल के कोष प्रबंधक अरोड़ा ने ट्वीट किया सेबी ने हेलियोस म्यूचुअल फंड को मंजूरी दे दी है। हमें इस नए उपक्रम की सफलता के लिए आपके सहयोग की जरूरत है। अरोड़ा 20 साल पहले अलायंस कैपिटल छोड़ने के बाद एक बार फिर म्यूचुअल फंड उद्योग में वापसी कर रहे हैं। वह अलायंस कैपिटल के भारतीय म्यूचुअल फंड कारोबार के मुख्य निवेश अधिकारी थे। हेलियोस कैपिटल को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी से सितंबर, 2022 में सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…