नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, टोंक के बाद जयपुर में जानें क्या होगा खास
Updated on
27-04-2026 01:42 PM
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11 बजे नितिन नवीन जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया।
जयपुर एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे टोंक के लिए रवाना हुए। टोंक में दोपहर को भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही 7 जिलों के जिला कार्यालयों का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। इनमें बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिलों में बने कार्यालय शामिल हैं।
टोंक के बाद जयपुर में रोड शो
दोपहर करीब तीन बजे नितिन नवीन का टोंक से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर मंत्री परिषद के सदस्यों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने तक जगह-जगह पर रोड शो के दौरान स्वागत के कार्यक्रम हैं। पुष्कर और गंगानगर के लोक कलाकार ढोल नगाड़ों और बैग पाइपर के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नितिन नवीन स्वागत करेंगे। राजस्थान पारम्परिक तरीके से महिलाएं कलश लेकर उनकी अगवानी करेंगी। युवा मोर्चा की ओर से मोटर साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।
11 स्थानों पर बनाए गए हैं भव्य मंच
सबसे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत का कार्यक्रम है जहां पर मंत्री परिषद के सदस्य स्वागत करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक रास्ते में कुल 11 जगहों पर मंच बनाए गए हैं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट के बाद पत्रिका गेट, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, डब्ल्यूटीपी, शिक्षा संकुल, कनोडिया कॉलेज, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, बाइस गोदाम सर्किल और राजमहल पैलेस चौराहे पर मंच बनाए गए हैं जहां कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
पदाधिकारियों और कोर कमेटी की लेंगे बैठक
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से कलश लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई करेंगी और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक आएंगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे रात्रि में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
जानिए कौन कहां करेंगे स्वागत
जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत का कार्यक्रम है। इस दौरान मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनके काफिले की अगुवाई करेंगे। यह बाइक रैली नितिन नवीन के स्वागत के रूप में उनके काफिले के आगे आगे चलते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचेगी। रास्ते में बने मंचों पर सांगानेर, बगरू, चाकसू, बस्सी, फुलेरा, दूदू, आमेर, जमवारामगढ़, आदर्श नगर, मालवीय नगर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…