नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह

Updated on 07-03-2026 12:16 PM
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के बीच की दूरी कदमों से नापी जा सकती है, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार के राजभवन जाने के बाद बिहार में उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं।


सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे

सीएम नीतीश कुमार शनिवार की सुबह में अपने आवास एक अणे मार्ग से निकले और सीधे गाड़ियों का काफिला राजभवन के अंदर जाकर रुका। सीएम नीतीश कुमार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने की क्या वजह है, ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये चर्चा जोड़ पकड़ चुकी है कि नीतीश कुमार कहीं सीएम पद से इस्तीफा देने तो नहीं गए हैं? हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

क्या नीतीश कुमार जल्द ही देंगे इस्तीफा?

ये माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही सरकार की सूरत बदल सकती है। इसके लिए न BJP ज्यादा इंतजार करेगी और न ही जदयू। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में अचानक से हलचल तेज हो गई है। सभी तरफ कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि नीतीश राजभवन क्यों गए हैं।

उधर निशांत के राजनीति में आने का BJP ने किया स्वागत

उधर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में आने का स्वागत किया है। ये तय हो चुका है कि निशांत कुमार 8 मार्च को जदयू की सदस्यता ले लेंगे। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, 'JDU के नेता, कार्यकर्ता और बहुत लोगों की यह इच्छा थी और सभी की भावनात्मक इच्छा का आदर करते हुए निशांत कुमार का राजनीति में आगमन होगा और हम इसका स्वागत करते हैं।'

नीतीश के लिए JDU कार्यकर्ता अभी भी दुखी

बात अगर जदयू के आम कार्यकर्ताओं की करें तो वो अभी भी सीएम नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने (राज्यसभा जाने) के फैसले से दुखी हैं। इन कार्यकर्ताओं का अभी भी कहना है कि नीतीश कुमार के इस फैसले से उनको गहरा आघात पहुंचा है। हालांकि JDU के नाराज कार्यकर्ताओं के बीच निशांत कुमार के राजनीति में आने से खुशी भी है। लेकिन वो अभी भी नीतीश के बिहार के सीएम पद छोड़ने की बात से आहत हैं। हालांकि अब ये जदयू कार्यकर्ता निशांत कुमार के राजनीतिक डेब्यू के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.