'मुल्ला न आवे हमारे पास, कोई मुल्ला खाना न खाए', हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने ये कहते हुए छीन ली प्लेट

Updated on 09-05-2026 12:10 PM
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए किसी मुसलमान के हाथ से प्‍लेट छीनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिंकी चौधरी लोगों को पूड़ी और सब्‍जी बांट रहे हैं। इस बीच, वह कहते हैं- 'मुल्‍ला ना आवे कोई हमारे पास भाई। किसी को अच्‍छा लगे या बुरा। कोई मुसलमान हमारा खाना ना पाए। सीधी बात है। स्‍पष्‍ट। हिंदू आए उसको खाना देंगे।'स दौरान भंडारे में आसपास खड़े लोग ठहाके लगाते नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकी चौधरी साहिबाबाद स्थिति एक कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे थे। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद मामने ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पिंकी चौधरी का कहना है कि ये वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। उन्‍होंने कुछ गलत नहीं कहा। हिंदुओं के कार्यक्रम में मुसलमानों का आना गलत है। इसलिए मैंने मुस्लिम व्‍यक्ति को खाना देने से इनकार कर दिया।


पांचवें बच्‍चे के जन्‍म पर 31 हजार देने का किया था ऐलान

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पिंकी चौधरी ने इस तरह के बयान दिए हो। इससे पहले गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान चौधरी ने कहा था कि हिंदू परिवार यदि चौथे बच्‍चे को जन्‍म देता है तो वह उस परिवार को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देंगे। वहीं, पांचवें बच्‍चे के जन्‍म पर 31 हजार रुपये देंगे।


हिंदुओं को बांटी थी तलवार

इससे पहले दिसंबर 2025 में पिंकी चौधरी ने हिंदू परिवारों को अपनी रक्षा करने के लिए तलवार बांटी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पिंकी चौधरी को अरेस्‍ट किया था। पिंकी चौधरी का कहना था कि हिंदू परिवार एक या दो बच्‍चे ही पैदा कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम परिवार 10 से 12 बच्‍चे पैदा कर रहे हैं। इसलिए हिंदू परिवारों को भी ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.