नोएडा का निठारी कांड: सुरेंद्र कोली अब जेल से बाहर होगा, सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मामले में भी किया बरी

Updated on 11-11-2025 01:15 PM
नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निठारी हत्याकांड से जुड़े अंतिम बचे मामले में सुरेंद्र कोली की सजा को रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कोली द्वारा दायर क्युरेटिव याचिका को स्वीकार कर लिया। यह याचिका 2011 के उस फैसले के खिलाफ थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा था।

कोली ने यह क्युरेटिव याचिका इस आधार पर दायर की थी कि उसे बाकी बारह मामलों में बरी किया जा चुका है। जस्टिस विक्रम नाथ ने आदेश सुनाते हुए कहा कि कोली को सभी आरोपों से बरी किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट का 15 फरवरी 2011 का वह फैसला, जिसमें उसकी सजा को बरकरार रखा गया था, और 28 अक्टूबर 2014 का वह आदेश, जिसमें उसकी पुनर्विचार याचिका खारिज की गई थी दोनों को रद्द कर दिया गया और उसे बरी कर दिया गया
कोर्ट ने कोली की आपराधिक अपील स्वीकार करते हुए 13 फरवरी 2009 के सेशन कोर्ट के फैसले और 11 अक्टूबर 2009 के निर्णय को भी रद्द कर दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि यदि कोली किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसे तत्काल रिहा किया जाए।


क्युरेटिव याचिका का तर्क


  • सुरेंद्र कोली ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी क्युरेटिव याचिका में दलील दी थी कि जिस साक्ष्य (सबूत) के आधार पर उसे इस मामले में दोषी ठहराया गया था, वही साक्ष्य अन्य मामलों में अविश्वसनीय पाया गया था, जिनमें उसे बाद में बरी कर दिया गया।
  • पीठ ने सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की थी कि यदि इस एकमात्र मामले में सजा को बरकरार रखा जाता है, जबकि अन्य सभी मामलों में समान साक्ष्यों के आधार पर वह बरी हो चुका है, तो यह एक विसंगतिपूर्ण स्थिति होगी।
  • गौरतलब है कि यह कोली के खिलाफ आखिरी बची सजा थी। इससे पहले, जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों को खारिज कर दिया था, जिसमें कोली और उसके सह-अभियुक्त मोनिंदर सिंह पंधेर को निठारी हत्याकांड के अन्य मामलों में बरी किया गया था। यानी जुलाई में 14 मामलों में कोली को राहत मिल चुकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.