कभी नोएडा का था बेताज बिल्डर, अब होगी प्रोपर्टी की नीलामी

Updated on 12-08-2023 01:42 PM
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नोएडा में कभी वेव ग्रुप (Wave Group) का सिक्का चलता था। अब स्थिति यह हो गई है कि सरकार को उसकी प्रोपर्टी नीलाम (Property Auction) कर रिकवरी करनी पड़ रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। वेव ग्रुप के खिलाफ लंबित चल रहे कई मामलों में अब आदेश आने शुरू हो गए हैं और रिकवरी भी शुरू की जा चुकी है। इसी कड़ी में यूपी रेरा (Uttar Pradesh RERA) द्वारा 55 करोड़ के बकाया की आरसी (RC) जारी की गई थी। जिसके लिए अब जिला प्रशासन वेव ग्रुप की 38 दुकानों की नीलामी कर इस रकम को वसूलेगा।

कौन करेगा नीलामी

इसी 28 अगस्त को दादरी तहसील के अधिकारी वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की सेक्टर-18 स्थित सिल्वर टावर की दुकानों को नीलाम करेंगे। गौतम बुद्ध जिले के एसडीएम (दादरी) आलोक गुप्ता ने बताया कि वेव ग्रुप की इन दुकानों की नीलामी 28 अगस्त को रखी गई है। इस नीलामी में दादरी तहसील में आकर कोई भी इच्छुक व्यक्ति दुकानों की बोली लगाकर उन्हें प्राप्त कर सकता है।


कितना है बकाया

दादरी के एसडीएम ने बताया कि बताया कि वेव ग्रुप पर रेरा का 55 करोड़ से अधिक का बकाया है। ग्रुप की 111 संपत्तियों को जिला प्रशासन पहले ही जब्त कर चुका है। इनमें से 38 दुकानों की नीलामी पहले रखी गई है और उसके बाद अन्य संपत्तियों को भी नीलाम किया जाएगा।

पहले भी भेजे गए थे नोटिस

वेव ग्रुप को बकाया जमा करने के लिए पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। अब इन संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है। ये दुकानें 165 से 1240 वर्ग मीटर तक की हैं। इन दुकानों की रिजर्व प्राइस 48 लाख से 2.7 करोड़ रुपए के बीच है। ये दुकानें नोएडा के सबसे पॉश और कॉमर्शियल हब में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.