भोपाल में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली... सीएम मोहन यादव- अबकी बार छिंदवाड़ा पार, शिवराज ने कहा, कांग्रेस का विसर्जन तय

Updated on 18-04-2024 01:40 PM
भोपाल । भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। इससे पूर्व सुबह घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मां ने उनके माथे पर तिलक लगाया और चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद वह सोमवारा में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उनके समर्थन में यहां भवानी चौक पर चुनावी सभा हुई। पूर्व महापौर सुनील सूद भी यहां पहुंचे, जिन्होंने आज औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ली। इस जनसभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया। सभा के बाद रैली के रूप में आलोक शर्मा नामांकन भरने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री भी उनके साथ हैं।

भाजपा के पास कार्यकर्ताओं का विश्वास

नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रूप में हमारा परिवार रोज बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसियों को रात-दिन झटके लगते हैं, लेकिन फिर भी वे मानते नहीं। भोपाल में कांग्रेस का अता-पता नहीं है। 25 साल से कांग्रेस भोपाल में नहीं जीत पाई। हमारे पास कार्यकर्ताओं का विश्वास है, यहीं पर कांग्रेस फेल हो जाती है। 2014 में में जो कल्पना नहीं की सकती थी, वो काम मोदी जी ने पूर्ण बहुमत की सरकार चलाकर दिखाया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का भरोसा जताया और बोले कि अबकी बार, छिंदवाड़ा पार। भोपाल की सीट पर भी इस बार जीत का रिकार्ड बनेगा।

शिवराज बोले, आलोक बर्रूकट भोपाली

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में आलोक शर्मा को बर्रूकट भोपाली कहकर संघर्ष के दिनों का साथी बताया। शिवराज ने कहा हम मिलकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। आलोक शर्मा पुतला जलाने के लिए थे। 500 साल बाद अयोध्या में राम लला का सूर्य अभिषेक हुआ। सबको खुशी हुई उत्साह मनाया गया। मगर कांग्रेस ने विरोध किया- विनाश काले विपरीत बुद्धि। कांग्रेस ने सही किया या गलत, आपकी आवाज भोपाल वालों राहुल गांधी तक पहुंच जाए। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। कांग्रेस की बड़ी नेत्री सोनिया गांधी हैं। वह रायबरेली से चुनाव लड़ती थीं। इंदिरा जी भी यहीं से चुनाव लड़ती थीं। राहुल गांधी जी भी रणछोड़ दास बन गए। हमारे विधायकों ने कभी सीट नही बदली। मैंने भी कभी सीट नही बदली। मेरी सीट विदिशा है वही रहेगी। कांग्रेस का भला नहीं हो सकता उसका विसर्जन तय है।

11 उम्मीदवार भर चुके पर्चा

भोपाल में 12 अप्रैल से नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की शुरूआत हुई है, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। 16 अप्रैल तक कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव सहित 11 उम्मीदवार नामांकन जम कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के साथ सभी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। वहीं तीन उम्मीदवारों तो चिल्लर से जमानत राशि जमा कराई है। रामनवमी होने के कारण 17 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा नहीं हुए। अब 18 और 19 अप्रैल को ही नामांकन जमा हो सकेंगे। यानी, नामांकन जमा करने के लिए अब सिर्फ 2 दिन का वक्त है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.