44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

Updated on 01-11-2023 03:27 PM

अम्बिकापुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ बी. सी. सतीश, आईएएस रूपवंत सिंह, एवं आईएएस पी. कोटेश्वर राव की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09- लुण्ड्रा, 10- अम्बिकापुर और 11- सीतापुर के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 03 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा लुण्ड्रा से 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-09 लुण्ड्रा से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इसमें लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से प्रबोध मिंज, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह टेकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से इसीदोर तिर्की, आम आदमी पार्टी से अलेक्जेण्डर केरकेट्टा, बहुजन समाज पार्टी से दिलीप सिंह गोंड, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से बलबीर नागेश तथा निर्दलीय प्रत्याशी अफसाना सिंह, चक्रधारी सिंह, लीलाधर पैंकरा, उर्मिला सिंह, लोभन राम पैंकरा नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। इण्डिया ग्रीन्स पार्टी से नामांकन जमा करने वाली प्रत्याशी अफसाना सिंह को संबद्ध राजनैतिक दल से फॉर्म ए व बी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में राजीव लकड़ा, बाल सिंह आंडिल्य तथा श्री प्रमोद मिंज शामिल हैं।

विधानसभा अम्बिकापुर से 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से टीएस सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी से राजेश अग्रवाल, हमर राज पार्टी से रामनन्दन पैंकरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बालसाय कोर्राम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से संतोष विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से सुजान बिंद, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अब्दुल माजिद तथा निर्दलीय प्रत्याशी में अनिल श्रीवास्तव, एस्तर खलखो, मीरा रवि, क्रान्तिकुमार रावत, राकेश कुमार साहू, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश गोस्वामी, रामकुमार सिंह टेकाम के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। गौरतलब है कि गण सुरक्षा पार्टी से नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी एस्तर खलखो एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी रामकुमार सिंह टेकाम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध ना करा पाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में वसीम अकरम, कृष्ण नन्दन सिंह, सुनील कुमार पलसकर, संदीप खलखो शामिल हैं।

विधानसभा सीतापुर से 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर से 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अमरजीत भगत, भारतीय जनता पार्टी से रामकुमार टोप्पो, आम आदमी पार्टी से प्रियंका बंसोड़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से निर्मल कुजूर, हमर राज पार्टी से कमलनाथ सिंह तथा निर्दलीय से रामकुमार किंडो, अनिल मिंज, डॉ आजाद भगत, संतोष कुमार खेस्स, बालमदीना निराला, फ्रांसीस एक्का, चक्रधर पैंकरा, विपिन बिहारी पैंकरा, शांति देवी, रामकुमार एक्का के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। नामांकन पत्रों में जो विधिमान्य नहीं पाए गए, में राजाराम भगत, सेतराम बड़ा, मुन्नालाल टोप्पो, श्री रामाधार सिंह, बसंत कुमार घीचा और रामकुमार लकड़ा शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.