भोपाल संसदीय क्षेत्र में आज से भरे जाएंगे नामांकन, जगह-जगह बनाए विशेष चेकिंग प्वाइंट्स

Updated on 12-04-2024 12:21 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ भोपाल में आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद फिलहाल बड़ी मात्रा में नकदी लेकर चलने पर पाबंदी है। इसके लिए शहर के भीतर व सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जहां स्टेटिकल सर्विलांस टीम (एसएसटी) की टीमें सघन चेकिंग कर रही हैं। अगर आप 50 हजार रुपये से अधिक नकद रुपये लेकर कहीं जा रहे हैं तो उसका ब्यौरा भी अपने साथ रखें, वरना आपकी रकम जब्त कर ली जाएगी।

जिले में उड़नदस्ता ने अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में यदि 50 हजार से अधिक राशि लेकर जा रहे हैं और जिसमें ये साबित हो जाता है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस राशि का उपयोग किया जाना है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ राशि जब्त की जाएगी। हालांकि राशि का सबूत दिखाने पर वापस कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि आम लोग अगर 50 हजार से अधिक नकदी लेकर जाते हैं, तो उन्हें प्रमाण देना पड़ेगा। इसी तरह सोना और चांदी के जेवर लेकर जा रहे हैं तो उनका बिल भी साथ रखें।


इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

आम लोगों और व्यापारियों को 50 हजार से अधिक नकदी ले जाने पर सही माध्यम और उपयोग का प्रमाण देना होगा। इसके लिए उन्हें बैंक निकासी रसीद और व्यापारी की पावती या बिल्टी दिखाना पड़ेगी। नकद लेकर जा रहे व्यक्ति का पहचान पत्र और धन के लेनदेन से उसके संबंध का प्रमाण देना होगा। जैसे बैंक निकासी की पर्ची या मैसेज, जिससे ये साबित हो सके कि नकद कहां से आ रहा है और कहां भेजा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.