बियॉन्से के कॉन्सर्ट में भीड़ में खड़ी दिखीं नोरा फतेही, खुशी के मारे आंखों से छलके आंसू

Updated on 04-07-2023 08:43 PM
नोरा फतेही ने बियॉन्से के कॉन्सर्ट में पहुंचीं और इसका मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो नोरा खुद स्टेज पर होती हैं तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, वो कैसे बियॉन्से के लिए भीड़ में खड़ी होकर चीख-चिल्ला रही हैं।

फेमस हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से इस वक्त 'The Renaissance' वर्ल्ड टूर पर हैं। नोरा फतेही बियॉन्से की बहुत बड़ी फैन हैं। नोरा अपने दोस्त और हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोज़ो के साथ इस इवेंट में पहुंचीं। नोर बियॉन्से के इस कॉन्सर्ट को लेकर कितना एक्साइटेड थीं, इसका नजारा भी उन्होंने खुद दिखाया है। बियॉन्से से अधिका नोरा का ये फैन मोमेंट वीडियो सबका दिल जीत रहा है।
बियॉन्से के कॉन्सर्ट के बाहर से अंदर जाती दिख रहीं नोरा
नोरा इस वीडियो में बियॉन्से के कॉन्सर्ट के बाहर से अंदर जाती दिख रही हैं। इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए जो उनके अंदर खुशी है वो साफ उनके चेहरे पर दिख रही है। नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें अपना आइडल बताया है। नोरा ने बियॉन्से के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। वीडियो में नोरा की आंखों से खुशी के आंसू बहते दिख रहे हैं।

नोरा ने कहा - ये किसी सपना के सच होने जैसा है

नोरा ने इसे पोस्ट करते हुए इस मोमेंट को ड्रीम कम ट्रू यानी सच होनेवाला सपना बताया है। उन्हें कहा है कि अपने आइडियल को लाइव स्टेज पर देखना कभी न भूल पाने वाले पल है। नोरा ने ये भी लिखा है कि इस दिन का उनके लिए क्या मायने है ये कोई समझ ही नहीं सकता। उन्होंने बताया है कि कैसे वह उनके ही एल्बम को सुनकर बड़ी हुई हैं।

बचपन से नोरा हैं इनकी दीवानी
नोरा ने कहा है कि बियॉन्से के सिंगल ऐल्बम 'डेंजरसली इन लव' को सुनकर वो दीवानी हो गई थीं। नोरा ने कहा है कि वो हमेशा से उनसे प्रेरित होती रही हैं। नोरा के इस वीडियो पर इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैन्स ने भी काफी कुछ कहा है। नोरा के लिए लोग खूब क्रश जता रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.