'जवान' के डर से नहीं, इस कारण पोस्‍टपोन हुई प्रभास की 'सालार'! अब 'टाइगर 3' से पंगा लेने की है तैयारी

Updated on 11-09-2023 02:59 PM
प्रभास की 'सालार' का पोस्‍टपोन होना, करोड़ों फैंस के साथ-साथ इंडस्‍ट्री के लिए भी बड़ा झटका था। ऐसा इसलिए कि जहां प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का इंतजार 'KGF: Chapter 2' की रिलीज के बाद से ही हो रहा है, वहीं प्रभास की लगातार पिट रही फिल्‍मों के कारण उनके फैंस भी एक अदद हिट फिल्‍म के लिए पलकें बिछाएं बैठे हैं। यह फिल्‍म 28 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने इसे पोस्‍टपोन कर दिया। पहले पहल यही आकलन किया गया कि शायद 'जवान' की बंपर एडवांस बुकिंग और किंग खान के फैंस क्रेज को देखकर ये फैसला लिया गया है, क्‍योंकि दोनों ही फिल्‍मों की रिलीज में महज तीन हफ्ते का अंतर था। लेकिन अब जो बात सामने आई है, वो कुछ और ही कारण बता रही है।

नई रिपोर्ट के मुताबिक, 'Salaar' के पोस्‍टपोन होने की असली वजह यह है कि इसके 600 VFX शॉट्स में से आधे बनकर तैयार नहीं हुए हैं। यही कारण है कि प्रशांत नील ने फिल्‍म को पोस्‍टपोन करने का मन बनाया। कुछ ऐसा ही हाल एसएस राजामौली की 'RRR' के साथ भी हुआ था। इन दोनों ही फिल्‍मों में VFX की बड़ी भूमिका है, ऐसे में मेकर्स इस ओर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

12 दिन पहले बनकर तैयार होने थे 300 VFX शॉट्स

बताया जा रहा है कि 'सालार' के करीब 300 VFX शॉट्स रिलीज से 12 दिन पहले बनकर तैयार हो जाने थे। इसके बाद इन शॉट्स की जांच होनी थी। लेकिन तय समय से ऐसा नहीं हो पाया। 'सालार' के VFX का काम 10 अलग-अलग कंपनियों को सौंपा गया है। ये सभी कंपनियां साथ मिलकर काम कर रही हैं। जिस तरह से VFX को लेकर दर्शकों का स्‍वाद बदला है, अब पर्दे पर कोई भी कोताही दर्शकों को बर्दाश्‍त नहीं होती है। इसका असर Prabhas की ही हालिया रिलीज 'आदिपुरुष' के साथ देखा जा चुका है।

दिवाली पर रिलीज हो सकती है 'सालार', अब 'टाइगर 3' से होगी टक्‍कर

Salaar Release Date: 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्‍में बना चुके Prashanth Neel पर्दे पर परफेक्‍शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह उनका ही फैसला था कि वह 'सालार' को देर से भले रिलीज करें, लेकिन इसमें कोई कमी नहीं होने देना चाहते हैं। हालांकि, मेकर्स ने 'सालार' की अगली रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन समझा जा रहा है कि अब इसे दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी हो रही है। यदि ऐसा होता है तो 'सालार' की टक्‍कर बॉक्‍स ऑफिस पर सलमान खान की 'Tiger 3' से होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.