उत्तर प्रदेश में हर वोटर नहीं भर पाएगा SIR का ऑनलाइन फॉर्म, जानिए क्यों?
Updated on
22-11-2025 12:45 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम सभी जिलों में जोरों से चल रहा है। 4 नवंबर,2025 से शुरू हुई ये प्रकिया 4 दिसंबर तक चलेगी। वोटर लिस्ट अपडेट करने का ये काम सिफ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल समेत 12 राज्यों में भी चल रहा है। ये प्रकिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से चल रही है, लेकिन हर किसी को ऑनलाइन सुविधा नहीं मिल पाएगी।ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा सिर्फ उन्हीं मतदाताओं को मिलेगी जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है। अगर मोबाइल फोन लिंक नहीं है तो सिस्टम लॉगिन नहीं होने देगा। ऐसे में उनको अपना फॉर्म ऑफलाइन यानी बीएलओ की मदद से ही भरना होगा।
गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं एप
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यह प्रपत्र वोटर हेल्पलाइन एप से भी भरा जा सकता है। इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर जाकर सर्विस में इनुमेरेशन फॉर्म पर क्लिक करें। अपना प्रदेश चुनें। इसके बाद एपिक नंबर भरकर ओटीपी ले। इसके बाद फॉर्म भर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भ्रम में ना रहें
इस अभियान की शुरुआत के साथ ही लोगों में आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भ्रम बढ़ गया है। कई लोग मान बैठे हैं कि प्रक्रिया के लिए निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जबकि चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। अफसरों का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता को पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड समेत 13 में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। इनमें से एक भी उपलब्ध होने पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…