फिल्‍मों नहीं, लोगों की मदद के लिए गिनीज बुक में दर्ज है Mahesh Babu का नाम, यूं ही नहीं हैं 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड'

Updated on 09-08-2023 03:21 PM
'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' कहे जाने वाले महेश बाबू का 9 अगस्त को 48वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े पांच ऐसे किस्से बताने जा रहे हैं, जो हैरान कर देंगे। महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार हैं। उनकी फिल्में जब थिएटर्स में रिलीज होती हैं, तो फैन्स उनके पोस्टर को दूध से नहलाते हैं और खूब ढोल-नगाड़े बजाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि महेश बाबू का नाम लोगों की मदद करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है? उन्होंने दो गांव भी गोद लिए हैं। महेश बाबू के बर्थडे पर WoW Wednesday सीरीज में जानिए एक्टर के गिनीज रिकॉर्ड के साथ-साथ उनसे जुड़े मजेदार किस्से।

क्या आप जानते हैं कि महेश बाबू को तेलुगू भाषा नहीं आती? पर एक्टर के लिए फैन्स इस कदर क्रेजी हैं कि वो उनकी इस कमी को भी नजरअंदाज कर देते हैं। फैन्स महेश बाबू को भगवान की तरह पूजते हैं।

महेश बाबू का असली नाम और करियर

Mahesh Babu का पूरा नाम घट्टामनेनी महेश बाबू हैं। वह तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार रहे घट्टामनेनी कृष्णा के बेटे हैं। महेश बाबू ने 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 8 फिल्में कीं और फिर 1999 में फिल्म Rajakumarudu से लीड हीरो के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए महेश बाबू ने बेस्ट मेल डेब्यू का नंदी अवॉर्ड जीता था। इसके बाद महेश बाबू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'पोकिरी', 'ओक्कड़ू', 'भारत आने नेनू', 'अथाडू' और 'स्पायडर' जैसी कई हिट फिल्में कीं।

महेश बाबू की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

महेश बाबू की फिल्म 'पोकिरी' के नाम तेलुगू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड दर्ज था। इस फिल्म को बेस्ट पॉप्युलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। महेश बाबू की Sarileru Neekevvaru भी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही।

रट्टा लगाकर याद करते डायलॉग

आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश बाबू को तेलुगू भाषा बिल्कुल भी नहीं आती है, जबकि वह तेलुगू परिवार से वास्ता रखते हैं। उनके परिवार में हर किसी को यह भाषा आती है। तेलुगू भाषा न आने के इस कमी को महेश बाबू ने अपने करियर पर हावी नहीं बनने दिया। वह रट्टा लगाकर डायलॉग याद करते थे। यह तब की बात है, जब महेश बाबू ने फिल्मों में कदम रखे थे। तब वह तेलुगू भाषा के डायलॉग का मीनिंग समझकर उन्हें रटते और फिर स्क्रीन पर बोलते थे।

फैन्स ने बनवाया महेश बाबू का मंदिर

महेश बाबू ने 44 साल के करियर में इतने फैन्स कमा लिए हैं, जो उन्हें सिर-आंखों पर बिठाए रखते हैं और पूजते हैं। तेलुगू भाषा न आने की कमी को भी फैन्स ने नजरअंदाज कर दिया। फैन्स महेश बाबू को पूजते हैं, और आंध्र प्रदेश में उनका मंदिर भी बनाया है। उनका यह मंदिर आंध्रप्रदेश के कोंडापुरम में बनाया गया था, जिसमें एक्टर की बड़ी सी मूर्ति स्थापित की गई है।

थिएटर्स पर की थी फूलों की बारिश

फैन्स महेश बाबू के लिए किस कदर क्रेजी हो जाते हैं, इसका अंदाजा इस वाकये से भी लगाया जा सकता है, जो 2017 में घटा था। तब महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' रिलीज हुई थी और फैन्स ने एक हेलिकॉप्टर से थिएटर्स पर फूलों की बारिश की थी। वहीं जब विशाखापट्टनम के एक थिएटर में महेश बाबू की फिल्म के टिकट नहीं मिले तो थिएटर के शीशे फोड़ डाले थे।

जब फैंस ने तोड़ दिया थिएटर

वहीं 2021 में जब महेश बाबू की फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' एक थिएटर में देरी से शुरू हुई तो फैंस ने आपा खो दिया और उन्होंने थिएटर ही तोड़ दिया। स्थिति बेकाबू हो गई थी, और उन फैंस को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाया गया था।

महेश बाबू का गिनीज रिकॉर्ड

आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश बाबू का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वह पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा पब्लिक सर्विस अनाउंस की हैं। वह कई एनजीओ चलाते हैं और हजारों बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.