जी20 नहीं अब जी 21 भारत की अध्‍यक्षता में अफ्रीकी यूनियन को भी मिली सदस्‍यता, पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान

Updated on 09-09-2023 01:23 PM
जोहान्‍सबर्ग: अफ्रीकी यूनियन अब जी20 का नया सदस्‍य है। शन‍िवार को जब इस सम्‍मेलन का आगाज भारत की राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इसका ऐलान किया गया। सबकी सहमति से अफ्रीकी यूनियन को जी 20 का सदस्य बनाया गया है। इस नई सदस्‍यता को भारत की अध्यक्षता में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया जा रहा है। अफ्रीकी संघ को संगठन का सदस्‍य बनाने के लिए पीएम मोदी ने सबकी सहमति ली है।दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरील रम्‍फोसा सम्‍मेलन के लिए भारत आए हुए हैं।

यूरोपियन यूनियन के बाद जी20
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर पीएम मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया। दक्षिण अफ्रीकी राष्‍ट्रपति के अलावा कोमोरोस के राष्‍ट्रपति अजाली असौमानी भी 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। अफ्रीकी यूनियन के शामिल होते ही अब जी20 का नाम बदलकर जी21 किए जाने की उम्मीद है। अफ्रीकी यूनियन में कुल 55 देश शामिल हैं और जी20 में इसका शामिल होना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसके शामिल होते ही जी20, यूरोपियन संघ के बाद देशों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गया है।

भारत के लिए इसकी अहमियत
कोमोरोस जिसके राष्‍ट्रपति भारत आए हुए हैं, वह वेनिला द्वीप समूह का हिस्सा है। भारत के लिए यह हिंद महासागर के संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण है। वेनिला द्वीप, छह देशों का एक समूह है जो साल 2010 में शामिल हुआ था। यह दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में स्थित है। इसके देश हैं कोमोरोस, मॉरीशस, मैयट, सेशेल्स, मेडागास्कर और रीयूनियन।

कब मिलेगी पूरी एंट्री
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि G20 शेरपाओं ने तीन दिनों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण मीटिंग में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने पर मंजूरी दी थी। यह बताना महत्वपूर्ण है कि आधिकारिक ऐलान के बाद भी अफ्रीकी संघ की प्रवेश प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले साल जब ब्राजील में इसका आयोजन होगा तो राष्‍ट्रपति लुइज इनासियो दा सिल्वा की अध्यक्षता में 19वें जी20 सम्मेलन के दौरान यह पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.