मुगल शासन की तो नहीं लेकिन मुगलों के बनाए भव्य स्मारकों की तारीफ करने में कोई बुराई नहीं

Updated on 12-02-2023 08:50 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पसमांदा मुसलमानों को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) काफी पहले से एक ऐसे मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलते रहे हैं जो काफी पढ़ा-लिखा और संपन्न है। दरअसल, ये कोई और नहीं दाऊदी बोहरा (Dawoodi Bohra) समुदाय है। पीएम मोदी इस समुदाय के दर पर जब भी मौका मिलता है तो जरूर जाते हैं। इस बार पीएम मुंबई में दाऊदी बोहरा समुदाय के मशहूर शिक्षण संस्थान अलजामिया-तुस- सैफियाह (Aljamea-tus-Saifiyah) के चौथे कैंपस का मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके के मारोल में उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का इस समुदाय से गहरा रिश्ता है, इस उद्घाटन के मौके पर भी वह इसे मजबूत करेंगे। बड़ा सवाल ये है कि पीएम मोदी दाऊदी बोहरा समुदाय के दर पर बार-बार क्यों जाते हैं? इसे पीछे भी कहानी हम आपको बताते हैं।

दस लाख से ज्यादा आबादी वाले दाऊदी बोहरा समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन (Syedna Mufaddal Saifuddin) हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के मुंबई के अलावा तीन और कैंपस सूरत, कराची और नैरोबी में है। दाऊदी बोहरा समुदाय अल्पसंख्यक समुदाय के अंदर अल्पसंख्यक हैं। पिछले महीने पीएम मोदी ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यकों खास तौर पर पसमांदा और बोहरा मुस्लिमों के पास जाने को कहा था।

पीएम मोदी और बोहरा समुदाय का रिश्ता समझिए


बोहरा समुदाय अपनी सदियों पुरानी परंपरा के तहत कारोबार, जनकल्याकारी योजनाएं से जुड़े रहते हैं। वो राजनीति और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहते हैं। बोहरा समुदाय एंटी CAA प्रदर्शनों से भी दूर रहा था। इसके अलावा यह समुदाय अन्य विवादित मुद्दों से दूर रहता है। बोहरा समुदाय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोहरा समुदाय देशभक्त होते हैं और कानून को मानने वाले लोग होते हैं। हमारा सरकार के साथ अच्छे ताल्लुकात होते हैं और सदभाव तथा बेहतर रिश्ते बनाकर चलते हैं।


बोहरा कम्युनिटी के बारे में जानिए


बोहरा समुदाय के ज्यादातर लोग कोराबार यानी व्यापार और व्यवसाय से जुड़े हैं। इंदौर, उज्जैन और बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। पीएम मोदी ने 2018 में दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। वह ऐसा करने वाले देश के पहले पीएम हैं। बोहरा समुदाय आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी विकसित हैं। इस समुदाय में आध्यात्मिक गुरुओं की परंपरा रही है। जो धर्मगुरु इस समुदाय के सर्वोच्च नेता होते हैं उनको दाई-अल-मुतलक सैय्यदना कहते हैं।


बोहरा समुदाय के पीएम मोदी के करीब आने की कहानी


पीएम मोदी ने इंदौर में अपने भाषण में बोहरा समुदाय की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बोहरा समुदाय की देशभक्ति, कारोबार में ईमानदारी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा बोहरा समुदाय से बड़ा ही पुराना नाता है। आप गुजरात में शायद ही ऐसा कोई गांव पाएंगे जहां आपको बोहरा समुदाय के कारोबारी नहीं मिलेंगे। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने बोहरा समुदाय के लिए कोराबार संबंधी नियम कायदे में छूट दी थी। उनकी इस पहल के बाद ही बोहरा समुदाय मोदी के करीब आया था।


भारत में कहां से आए बोहरा


बोहरा समुदाय की जड़ें मिस्र और यमन मानी जाती रही है। बोहरा 450 साल पहले गुजरात में आकर बसे थे। बोहरा समुदाय के कई लोग धाराप्रवाह गुजराती बोलते हैं। पीएम मोदी और बोहरा समुदाय के करीब आने के पीछे ये भाषाई जोड़ भी अहम रहा है। पीएम मोदी देश हो या विदेश में बोहरा समुदाय के लोगों से मिलते रहे हैं। 2019 में पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में इस समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.