बीयू में मौखिक परीक्षा के तत्काल बाद वेबसाइट पर जारी होगा पीएचडी अवार्ड का नोटिफिकेशन

Updated on 25-11-2023 01:32 PM
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में पीएचडी शोधर्थियों के लिए एक नई पहल की गई है। अब पीएचडी विद्यार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि वे कहीं भी अपना पीएचडी अवार्ड का नोटिफिकेशन निकाल सकते हैं। इस नवाचार के तहत अब शोधार्थी मौखिक परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद पीएचडी अवार्ड के नोटिफिकेशन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि पहले विद्यार्थियों को नोटिफिकेशन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। इस व्यवस्था के लागू होने से पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। उन्हें विवि के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनका काम सहज हो जाएगा।

नई व्यवस्था से होगी सहूलियत

पूर्व में यह भी होता था कि यदि उनके दस्तावेज नहीं मिलते थे तो उन्हें दोबारा आवेदन देना पड़ता था। वहीं अब वेबसाइट पर उपलब्ध होने से अब वे समय से अपना नोटिफिकेशन वेबसाइट से ही डाउनलोड कर लेंगे। बीयू ने नई व्यवस्था के तहत अक्टूबर और नवंबर माह में हुई सभी पीएचडी मौखिक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल भी दिया है।

पांच साल का डाटा होगा अपडेट

विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक कुलपति प्रो. एसके जैन ने निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों से जुड़े सभी काम समय पर हों और प्रक्रिया भी सहज और पारदर्शी हो, ताकि कोई भी विद्यार्थी परेशान ना हो। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज डिजीटल लाकर में सुरक्षित रहें, ताकि समय पर सहजता से उपलब्ध हों। विवि इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है। इस क्रम को जारी रखते हुए पूर्व में हुए सभी पीएचडी अवार्ड के नोटिफिकेशन शीघ्र ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। विवि सितंबर 2023 के छात्रों से शुरू करते हुए पिछले पांच साल के छात्रों के दस्तावेज विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। इससे विद्यार्थी कहीं से भी अपने दस्तावेज डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.