समुद्र में अब उत्तर कोरिया दिखाएगा 'दादागिरी', लॉन्च की नई पनडुब्बी, दाग सकती है परमाणु मिसाइल

Updated on 08-09-2023 02:07 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया अभी तक मिसाइल लॉन्च के जरिए तनाव बढ़ाता था। लेकिन अब उसने एक परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी लॉन्च किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया KCNA ने बुधवार को बताया कि एक नई शैली की सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी लॉन्च की गई। इस समारोह में सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग ने कहा, 'नई पनडुब्बी उत्तर कोरिया की नौसेना की पानी के अंदर आक्रमक साधनों में से एक है। ये अपने लड़ाकू मिशन को अंजाम देगी।'

केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस पनडुब्बी का नाम 'हीरो किम कुन ओके' है, जो उत्तर कोरिया की नौसेना को मजबूत करने के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगा। केसीएनए के मुताबिक किम ने कहा, 'नौसेना पोत-निर्माण उद्योग के विस्तार के अभियान में पीछे हटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि यह बिना किसी असफलता के पूरा किया जाने वाला प्राथमिक कार्य है।' यह घोषणा तब हुई है जब उत्तर कोरिया ने हाल ही में बताया कि उसने अमेरिका को चेतावनी देने के लिए मिसाइल हमले का सिमुलेशन किया है।

लगातार दागे जा रहे मिसाइल

केसीएनए ने तब रिपोर्ट में कहा था कि यह सिमुलेशन अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से किए गए संयुक्त सैन्य अभ्यास का जवाब है। 31 अगस्त को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने लाइव फायर अभ्यास किया था। सियोल में मई में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपतियों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने का वादा किया था और उत्तर कोरिया की ओर से इस साल एक दर्जन से ज्यादा मिसाइल टेस्ट किया गया था। जबकि इससे पहले 2021 में आठ और 2020 में सिर्फ चार टेस्ट हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.