अब पोस्ट आफिस, विधानसभा व एयरपोर्ट से भी यात्रियों को मिलेगी ट्रेन टिकट

Updated on 23-10-2023 04:15 PM

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 319 रेलवे स्टेशनों के साथ ही पोस्ट आफिस, एयरपोर्ट समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पीआरएस काउंटर खोले हैं। यहां से यात्री टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

 रेलवे अधिकरियों का कहना है कि यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षित यात्री टिकट प्रणाली (पीआरएस) खोली गई है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों के साथ रेल परिवहन में सुरक्षा और यात्री सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराता आ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर, बिलासपुर और नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 319 स्टेशनों में यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की गई है।

इसके तहत 202 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 59 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) सह यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 76 यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 14 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाइटीएसके), आठ जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 94 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) और 88 आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है।

यहां खुले टिकट काउंटर
रायपुर शहर में एयरपोर्ट, विधानसभा और रविशंकर यूनिवर्सिटी में यात्री आरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि बिलासपुर शहर में तहसील कार्यालय, हाई कोर्ट भवन के साथ ही मुंगेली, बलौदा, अमरकंटक पोस्ट आफिस, कोरबा पोस्ट आफिस, अंबिकापुर पोस्ट आफिस, जशपुर नगर पोस्ट आफिस, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बेमेतरा पोस्ट आफिस, बलौदाबाजार, कांकेर, कवर्धा, एयरपोर्ट नागपुर, खैरागढ़, छिंदवाड़ा, गढ़चिरौली, मोतीबाग, सकरधारा पोस्ट आफिस, भंडारा पोस्ट आफिस, डिंडोरी पोस्ट आफिस, शंकरनगर पोस्ट आफिस आदि स्थानों में यह सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही आनलाइन टिकटिंग सुविधा आइआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल एप से जनरल टिकट भी खरीदा जा सकता है।

काउंटरों में लंबी लाइन में लगने से मिली मुक्ति
इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आकर टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की बाध्यता खत्म हो गई है। यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा भी दी गई है।

मोबाइल एप को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा
यात्री अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ तत्काल अनारक्षित टिकट बुकिंग, सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं। यही नहीं, मोबाइल एप के माध्यम से प्लेटफार्म टिकट भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इस यूटीएस आन मोबाइल एप को यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.