अब आधार लिंक होने पर ही संबल योजना का लाभ​​​​​​​:आज 10,236 मजदूरों के खातों में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे CM

Updated on 04-12-2024 01:17 PM

अब मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को सहायता राशि केवल आधार से लिंक होने पर ही मिलेगी। इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद नियमों में बदलाव किया गया है।

आज, संबल योजना के तहत दी जाने वाली अनुग्रह सहायता के 10 हजार 236 मामलों में श्रमिकों के परिवारों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 225 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री अपने कक्ष से ही यह राशि श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। पहली बार आधार से लिंक किए गए श्रमिक परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

सामान्य मौत पर मिलते हैं दो लाख रुपये

साल 2018 में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसमें पंजीकृत श्रमिकों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5,000 रुपये, सामान्य मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रुपये, आंशिक दिव्यांगता में 1 लाख रुपये और स्थायी दिव्यांगता में 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

2.57 लाख परिवारों को मिल चुकी है अंत्येष्टि सहायता

इस योजना में अब तक 1 करोड़ 75 लाख 22 हजार श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं।

2 लाख 57 हजार 470 श्रमिक परिवारों को अंत्येष्टि सहायता मिल चुकी है।

2 लाख 89 हजार 791 परिवारों को अनुग्रह सहायता प्रदान की जा चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.