अब तो सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के पाइप ही उखाड़ ले गए चोर

Updated on 20-03-2023 06:07 PM

जेपी अस्पताल में बीते तीन सालों में सात बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। चोर आईसीयू की सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई लाइन के कॉपर पाइप ही उखाड़कर ले गए। मामला 12 मार्च की रात का है।पिछले तीन साल में चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के उपकरण, कॉपर पाइप और वायर पर हाथ साफ किया है। लेकिन, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक महज 3 बार प्रकरण दर्ज कराया है। यही नहीं, अस्पताल परिसर की सिक्यूरिटी का जिम्मा संभालने वाली इंदौरिया सिक्योरिटी एजेंसी पर दो बार में महज 60-60 हजार रुपए की पैनाल्टी लगाई है। बार-बार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद प्रबंधन ने इस बार भी पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी है।

अब पैनाल्टी और गार्ड बढ़ाने पर विवाद

चोरी की वारदातों के लिए अस्पताल प्रबंधन सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मेदार बता रहा है। जबकि, सिक्योरिटी एजेंसी गार्ड की संख्या कम होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है। एजेंसी ने प्रबंधन को पत्र लिखकर गार्ड की संख्या 10-12 से बढ़ाकर 30 करने को कहा है। जबकि, अस्पताल प्रबंधन का साफ कहना है कि गार्ड की संख्या ऊपर से तय होती है, नहीं बढ़ा सकते।

हफ्तेभर बाद भी नहीं सुधारी लाइन
शहर में 21 से 27 मार्च तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इस दौरान जेपी को डेडिकेटेड अस्पताल नामांकित कर यहां 5 आईसीयू बेड आरक्षित करने को कहा गया है। इसके बावजूद लापरवाही का आलम ये है कि हफ्तेभर बाद भी चोरी गई सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई लाइन सुधारी नहीं गई है।

एजेंसी ने दी टेंडर विड्रा करने की धमकी, प्रबंधन बोला- ब्लैकलिस्ट कर देंगे

"30 गार्ड की जरूरत है। 10-12 गार्ड से काम चल रहा है। जहां चोरी हो रही हैं वहां गार्ड नहीं होते हैं। गार्ड नहीं बढ़े तो हम टेंडर विड्रा करेंगे। "
-ओपी इंदौरिया, सिक्योरिटी एजेंसी

"सिक्योरिटी एजेंसी पर पैनाल्टी लगेगी। कंपनी ने टेंडर विड्रा किया तो ब्लैकलिस्ट करेंगे।"
-डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.