अब वेस्ट बैंक से करेंगे 7 अक्टूबर जैसा हमला... हमास ने फिर इजरायल को दी खुलेआम धमकी

Updated on 22-11-2023 01:31 PM
रामल्ला: हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर का हमला दोहराने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, यह फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन वेस्ट बैंक बैंक के लोगों को इजरायल पर हमला करने और आतंकवादी गतिविधि में भाग लेने के लिए भी उकसा रहा है। मेमरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास के छात्र संगठन की वेस्ट बैंक शाखा ने एक मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें लोगों से 7 अक्टूबर के हमले के जैसे एक दूसरा हमला करने का आह्वान किया गया है। हमास ने एक ग्राफिक भी पोस्ट किया जिसमें चेहरे पर नकाब पहने आतंकवादियों को बाड़ पार करते हुए और एक इजरायली इलाके पर हमला करते हुए दिखाया गया है।


हमास ने इजरायल पर हमले की धमकी दी

हमास के शेयर किए गए ग्राफिक में लिखा, "बस्तियां हमारा लक्ष्य हैं। आइए हम अकेले या समूहों में उन पर धावा बोलें, और उन्हें हमारे प्रतिरोध की ताकत का स्वाद चखने दें।'' इसमें बस्तियों का अर्थ इजरायल की वो कॉलोनियां हैं, जिन्हें फिलिस्तीनी जमीनों पर बनाया गया है। इस पोस्ट को हमास ने टेलीग्राम चैनलों पर शेयर किया है, जिसमें उसने वेस्ट बैंक के लोगों से 7 अक्टूबर के हमले का अनुकरण करने के लिए अपनी पहुंच के भीतर इजरायली इलाकों में हमला करने और आतंकवाद को भड़काने के साथ-साथ प्रभावी हमलों को अंजाम देने के लिए ऑपरेशनल सलाह देने के लिए भी कहा है।

इजरायली सैनिकों को मौत का दिखाया डर


हाल ही में टेलीग्राम पर साझा की गई एक अन्य पोस्ट में हमास ने लिखा, "मौत घात लगाकर आपका इंतजार कर रही है।" पोस्ट के साथ ग्राफिक में हथियारबंद आतंकवादियों को एक इजरायली इलाके पर हमला करने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है, जिसमें लिखा है, "आपके पास कोई सुरक्षा नहीं है। हमारे अधिकांश विद्रोही लड़ाके आपकी प्रतीक्षा में बैठे हैं। [वेस्ट] बैंक बसने वालों के लिए खेल का मैदान नहीं है।"

इजरायल के साथ संघर्षविराम के करीब हमास


हालांकि, इससे पहले मंगलवार (21 नवंबर) को हमास नेता इस्माइल हानिया ने कहा था कि उनका समूह इजरायल के साथ संघर्ष विराम समझौते के करीब है। हानिया ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, "हम युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के करीब हैं।" वार्ताकार 7 अक्टूबर को इजरायल पर अप्रत्याशित और अभूतपूर्व हमले के दौरान पकड़े गए लगभग 240 इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं, जो इजरायल के इतिहास में सबसे घातक हमला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.