अब हिंदी में देख‍िए रितेश-जिन‍िल‍िया की सुपरहिट लव स्‍टोरी 'वेड', ओटीटी पर हो रही है रिलीज

Updated on 14-04-2023 09:59 PM
रितेश देशमुख और जिनिलिया डीसूजा की मराठी फिल्‍म 'वेड' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई। बीते साल 30 दिसंबर को रिलीज हुई इस मराठी फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का बिजनस किया था, जबकि इसका बजट महज 15 करोड़ रुपये है। फिल्‍म में सलमान खान का भी कैमियो है। इंडस्‍ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रितेश और जिनिलया साल 2012 में रिलीज 'तेरे नाल लव हो गया' की रिलीज के 10 साल बाद इस फिल्‍म में साथ नजर आए। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि 'वेड' अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इतना ही नहीं, मराठी के साथ ही इस फिल्‍म को हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है।

Ved OTT Release: 'वेड' के डायरेक्‍टर रितेश देशमुख खुद हैं। इस फिल्‍म से बतौर डायरेक्‍टर उन्‍होंने डेब्‍यू किया है। 'वेड' असल में तमिल फिल्‍म 'मजिली' की रीमेक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। बहरहाल, अब यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है।

ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है 'वेड'

Ved OTT Release Date: 'वेड' के ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए 'ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' ने ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी। साथ ही ट्वीट में कैप्‍शन लिख गया है, 'प्‍यार के पागलपन की कोई सीमा नहीं होती।'

यहां देख‍िए 'वेड' फ‍िल्‍म का हिंदी ट्रेलर

'वेड' फिल्‍म की कहानी

Ved Story: 'वेड' की कहानी के केंद्र में सत्‍या जाधव का किरदार है। वह लोकल रेलवे क्रिकेट टीम के लिए सेलेक्‍ट होता है। आगे उसकी चाहत टीम इंडिया के लिए खेलने की है। इसी बीच उसकी जिंदगी में निशा की एंट्री होती है। दोनों में प्‍यार हो जाता है। सत्‍या की जिंदगी में यहां से नया बदलाव आता है। वह क्रिकेट के मैदान और निजी जिंदगी दोनों में नए सपने संजो रहा है, लेकिन तभी कहानी में राजनीति की एंट्री होती है। सत्‍या और निशा जुदा हो जाते हैं। सत्‍या की पूरी दुनिया एक पल में बिखर जाती है। आगे कहानी में क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्‍म देखनी होगी।

हिंदी में कब और कैसे देख सकते हैं 'वेड' मूवी

When and Where to watch Ved in Hindi: 'वेड' को हिंदी में देखने के लिए आपके पास ओटीटी प्‍लेटफॉर्म 'ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है। यदि आप मोबाइल पर यह फिल्‍म देखना चाहते हैं तो आपको एक साल के लिए 499 रुपये की सब्‍सक्र‍िप्‍शन फीस अदा करनी होगी। लेकिन यदि आप यह फिल्‍म स्‍मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 899 रुपये का सलाना सब्‍सक्रिप्‍शन लेना होगा। सब्‍सक्राइब करने के बाद अब 28 अप्रैल से यह फिल्‍म अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.