अब गौशाला पहुंचेगी आप के घर की रोटी, निगम के जोन एक से हुई शुरुआत

Updated on 13-05-2024 11:40 AM
 भोपाल। अब आपको बासी रोटी इधर-उधर फेंकने और ना ही कचरे में डालने की जरूरत, क्योंकि अब आपके घर की रोटी और ब्रेड गौशाला और कांजी हाउस पहुंचाई जाएगी। जी हां नगर निगम जोन एक के एएचओ रविकांत के एक सुझाव ने कचरा गाड़ियों में आने वाले मिक्स कचरे की झंझट को काफी हद तक कम कर दिया है। साथ ही भोजन का अनादर न हो इसका ध्यान में रखकर एक नई शुरुआत की है। रविकांत ने अपने जोन की सभी 20 कचरा गाड़ियों में गाय का भोजन रखने के लिए हरे रंग का एक नया बिन लगाया है। ताकि कचरे के साथ आने वाला खाना गाय को खिलाया जा सके।

अब खंती में नहीं सड़ेगा खाना

एएचओ रविकांत के इस नवाचार की निगमायुक्त हरेंद्र नारायन ने सराहना की है। खास बात यह है कि इस पहल से खाने का सदुपयोग होगा । सूखे कचरे के साथ जो लोग गिला कचरा देते थे, उसमें भी कमी आएगी। इस तरह का खाना खंती में जाकर सिर्फ सड़ता था। इस नवाचार से खाना अब सड़ेगा नहीं, बल्कि खाने का सदुपयोग होगा। वैसे भी घरों से एकत्र किए जाने वाले कचरे का कलेक्शन दोपहर 12 बजे तक हो जाता है। इसलिए घरों से एकत्र किए जाने वाली रोटी और ब्रेड को समय रहते गौशाला या कांजी हाउस तक पहुंचाया जाएगा।

सातवें बिन के नाम से जाना जाएगा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस नवाचार को लिया जा रहा है। निगमायुक्त हरेंद्र नारायन इस नवाचार की सराहना की है। वह जल्द ही अधिकारी रूप से इस नवाचार को शहर की सभी कचरा गाड़ियों में सातवें बिन के नाम से सामने लाएंगे। अभी जोन एक के वार्ड तीन, चार और पांच की क्षेत्रों से रोटी और ब्रेड को एकत्र किया जा रहा है। इन वार्डों के तहत यह काम बैरागढ़, सीहोर रोड कोलू खेड़ी और भौंरी क्षेत्र में लोग इस बिन में खाना का सामना दे रहे हैं।

अभी लगे हैं कचरा गाड़ियों में छह बिन

शहर में जिन कचरा गाड़ियों से विभिन्न तरह का कचरा एकत्र किया जा रहा है। उनमें फिलहाल छह बिन लगे हुए हैं। नीला बिन - सूखे कचरे के लिए, हरा बिन - गिला कचरे के लिए, काला बिन - कांच व ट्यूब लाइट, पीला बिन - सैनिटरी पैड, भुरा बिन - ई वेस्ट के लिए, लाल बिन - मेडिकल वेस्ट के लिए लगाया गया है। यह सातवा बाल्टी नुमा बिन शहर की कचरा गाड़ियों में खाने की चीजों के लिए लगाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.