9वें नंबर के बल्लेबाज का तूफानी शतक, 12 चौके और 9 छक्के से गेंदबाजों को दहला दिया

Updated on 30-06-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2023 के क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र के निचले क्रम के बल्लेबाज हर्षित राणा ने अपनी तूफानी शतक से सनसनी मचा दी। हर्षित पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 75 गेंद में अपना शतक पूरा किया। हर्षित टीम के लिए 9वें पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली जिसमें हर्षित ने 12 चौके और 9 छक्के लगाए। 9वें नंबर के इस बल्लेबाज की तूफानी बैटिंग देखकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों में दहशत आ गई थी।

हर्षित राणा का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला शतक था। इससे पहले हर्षित ने पांच फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ 152 रन ही बनाए। 21 साल के दिल्ली का यह खिलाड़ी मुख्य रूप से गेंदबाजी करता है लेकिन दलीप ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले से भी हाहाकार मचा दिया।

हर्षित ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना जौहर दिखा चुके हैं। हर्षित आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए मैदान पर उतरे थे। गेंदबाजी में उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। आईपीएल में उन्हें कुल 8 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए।

हर्षित के अलावा उत्तर क्षेत्र के लिए निशांत संधू ने भी 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली। निशांत और हर्षित के अलावा उत्तर क्षेत्र के लिए पारी में ध्रुव शौरी ने भी 135 रनों की पारी खेली। इन तीनों की शतकीय पारी की मदद से ही उत्तर क्षेत्र ने मैच में 8 विकेट पर 540 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे की टीम के गेंदबाजों को उसका बचाव करने के लिए पर्याप्त समय मिल गिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.