प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

Updated on 31-10-2023 12:46 PM

बिलासपुर।  चुनाव आयोग के नियुक्त प्रेक्षकों ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम की प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया है।

सामान्य प्रेक्षक कुमार प्रशांत एवं उदयन मिश्रा एवं पुलिस प्रेक्षक सतीश कुमार गजभीए ने संयुक्त रूप से शाम में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भी साथ थे।

उन्होंने निर्वाचन आयोग की चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियो का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार किये जा रहे स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का सघन निरीक्षण किया। मतगणना स्थल भूतल पर एवं स्ट्रांग रूम प्रथम मंजिल पर बनाये गये हैं।

पुलिस प्रेक्षक गजभिए ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिशा-निर्देश दिए। वाहनों के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल के समतलीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था करने को कहा है। जिला कार्यालय में रखे इव्हीएम सेकण्ड रैण्डमाईजेशन के बाद 4-5 तारीख से स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।

मतदान दलों को सामग्री वितरण भी इसी स्थल से 16 नवम्बर को किये जाएंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने इव्हीएम की सुरक्षा एवं पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.