राजा भोज एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

Updated on 19-06-2024 12:17 PM
भोपाल। भोपाल विमानतल पर यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए मंगलवार को निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भोपाल के कार्यालय में संयुक्त बैठक हुई। इसमें पुलिस प्रशासन एवं भाविप्रा के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान तय किया गया कि विमानतल पर व्यस्त समय में सुबह सात से नौ बजे तक एवं रात आठ बजे से 10 बजे तक यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था अभी अस्थायी रूप से की जाएगी।

आगमन-निर्गमन की अलग व्यवस्था
इसके साथ ही विमानतल पर शीघ्र ही आगमन एवं निर्गमन की अलग-अलग व्यवस्था कर दी जाएगी। यहां पर आने वाले वाहनों की सीमित संख्या पर भी सहमति बनी। इस बैठक में संजय सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात, सुंदर सिंह कनेश, पुलिस उपायुक्त जोन -चार, रामजी अवस्थी, विमानपत्तन निदेशक, भाविप्रा, राजा भोज विमानतल, बसंत कौल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, आलोक त्रिपाठी, संयुक्त महाप्रबंधक (संचार), सुनील बंसोड, संयुक्त महाप्रबंधक (एटीसी), विजय कुमार दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त जोन-चार यातायात, सुजीत कुमार तिवारी, एसीपी-निशातपुरा, सुनील मेहर, थाना प्रभारी गांधीनगर, गौरव मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (संचार)/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी भाविप्रा भोपाल मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.