ओह तेरी! बच्चे के हाथों वरमाला पहनने से बचीं कृष्णा मुखर्जी, पति चिराग बोले- बेटा.. मैं हूं

Updated on 18-03-2023 10:40 PM
एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बे' एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की बंगाली रीति रिवाज के साथ शादी हो गई। उन्होंने चिराग बाटलीवाला के साथ सात फेरे ले लिए। समंदर के किनारे गोवा में उन्होंने ब्याह रचाया, जिसकी वीडियो और फोटो अभी तक सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है। एक्ट्रेस फैन्स के साथ अपने खास पलों की झलकियां शेयर कर रही हैं। ऐसे ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जो कि वरमाला के दौरान का है जो वाकई मजेदार है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने नौसेना अधिकारी चिराग बाटलीवाला के साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। इस दौरान उनके तमाम दोस्त-यार मौजूद थे। बहुत ही ग्रैंड तरीके से एक्ट्रेस ने इस पल को जीया। लेकिन वर मारा के दौरान उप्स मोमेंट हो गया जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है। जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं।

क्या है कृष्णा मुखर्जी के वीडियो में?

हुआ ये कि 17 मार्च, 2023 को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बंगाली शादी का एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में, कृष्णा अपने दूल्हे चिराग के साथ थी। वह पीपल के पत्तों से अपना चेहरा छिपाए हुए थीं और वरमाला के लिए इंतजार कर रही थीं। तभी एक बच्चा हाथ में वरमाला लेकर आया और कृष्ण के गले में डालने लगा। हालांकि उसने पहनाया नहीं क्योंकि सभी ने उसे रोक दिया लेकिन बच्चे की इस हरकत से एक्ट्रेस एकदम शॉक्ड हो गई थीं। डर गई थीं कि ये क्या होने वाला था।

चिराग बाटलीवाला का आया रिएक्शन

वहीं पास खड़े पंडित ने भी बच्चे को मना किया और चिराग ने बच्चे से कहा- बेटा, बेटा। मैं हूं। इसके बाद इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- हाहाहहा ऊप्स रॉन्ग नंबर। इसके बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा- रूडी रॉक। हैंडसम शॉक। एक ने कहा- रूडी अपनी मासी को दूर नहीं भेजना चाहता इसलिए पहले गया वो। एक ने कहा- चिराग सर परेशान न हों। कृष्णा दी आपकी ही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.