ओह तेरी! सेल्फी ले रहे फैन्स का फोन लेकर भागीं राखी सावंत, कैमरे में कैद हुई सारी हरकत

Updated on 22-04-2023 11:02 PM
राखी सावंत के आए दिन कोई-न-कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह अपनी हरकतों से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। खासकर जब सामन पपाराजी की टोली हो। अब उनके कुछ वीडियो एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सामने आए हैं। इसमें वह किसी इवेंट में पहुंची हैं, जहां कुछ लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। मगर एक्ट्रेस उनका फोन ही छीनकर भाग निकलीं।

राखी सावंत अक्सर ऊट पटांग हरकतें करती रहती हैं। कभी वो कोई स्टेटमेंट देकर लोगों का माथा धुमा देती हैं। तो कभी अपने अपनी फनी बातों से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसे ही किसी इवेंट में वह 21 अप्रैल की रात पहुंची। वहां पहले उन्होंने अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट किया। तरह-तरह के पोज दिए। पपाराजी के सामने डांस भी किया। इसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिए।

राखी सावंत का वीडियो देखिए

वहीं, दूसरे वीडियो में राखी सावंत वेन्यू के बाहर अपने फैन्स के साथ दिखाई दीं, जो उनके साथ अपने-अपने फोन से सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान वो उनसे कहती हैं कौन-कौन सेल्फी ले रहा है। इतने में ही वो सबका फोन छीन लेती हैं। हालांकि उस दौरान ऐसा लगता है को अपने हाथ से फोटो क्लिक करेंगी लेकिन सबका फोन छीनकर वह अपनी कार में चली जाती हैं।

फोन लेकर भागीं राखी सावंत

राखी सावंत के कार के पास जाकर उनके फैन्स अपना-अपना फोन मांगने लग जाते हैं। लेकिन राखी कहती हैं- नहीं दूंगी। सेल्फी लिया है ना। अगर सेल्फी लिया तो.. दोबारा नहीं लेगा ना? पहले कैमरे के सामने देखकर सॉरी बोल। इसके बाद वह एक का फोन लौटाती हैं और दूसरे फैन के फोन से उसके साथ सेल्फी लेती हैं। और फिर वो बाय बोलकर चली जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.