'ओहो! इतना सिंपल इंसान...', फ्लाइट की इकोनॉमी क्‍लास में दिखे कार्तिक आर्यन, वीडियो वायरल

Updated on 26-06-2023 08:44 PM
कार्तिक आर्यन इन दिनों में अपनी फिल्‍म 'सत्‍यप्रेम की कथा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। बॉलीवुड के इस नए-नवेले 'शहजादे' के साथ फिल्‍म में कियारा आडवाणी की जोड़ी है। दोनों फिल्‍म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। 29 जून को फिल्‍म की रिलीज है। इससे पहले कार्तिक आर्यन गुजरात गए थे। लेकिन खबर ये नहीं है। खबर ये है कि गुजरात से मुंबई का सफर उन्‍होंने फ्लाइट की इकोनॉकी क्‍लास में किया है। जाहिर है सिनेमा की दुनिया से इस चमकते सितारे को इस तरह विमान के अंदर आम लोगों के साथ बैठा देख बाकी यात्री चौंक गए। फ्लाइट के अंदर से कार्तिक का एक वीडियो भी सामने आया है।

इंस्‍टाग्राम पर पपाराजी अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर किया है, जो विमान के अंदर किसी फैन ने बनाया है। वीडियो में Kartik Aaryan चुपचाप अपनी सीट ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं और फिर बैठ जाते हैं। जबकि Economy C‍lass के बाकी यात्री अपने बीच स्‍टार को देखकर थोड़े से शॉक्‍ड नजर आ रहे हैं। कर्तिक के इस वीडियो पर फैंस का रिएक्‍शन भी आ रहा है। बहुत से यूजर्स उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने कार्तिक के इस अंदाज को बीते दिनों सॉन्‍ग लॉन्‍च के दौरान कियारा की सैंडल वाली घटना से भी जोड़ा है।

'सत्‍यप्रेम की कथा' में गुजराती लड़के सत्‍तू का है रोल

'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम सत्यप्रेम उर्फ सत्तू है, जो गुजराती है। वह कथा नाम की लड़की यानी कियारा आडवाणी से प्‍यार करता है। समीर व‍िध्‍वंस के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी हैं। हाल ही फिल्‍म की यह कास्‍ट 'द कपिल शर्मा शो' में भी पहुंची थी।

कार्तिक आर्यन के वीडियो को देख कोई दंग, किसी ने कहा- पब्‍ल‍िस‍िटी स्‍टंट

सोशल मीडिया के इस जमाने में किसी भी घटना पर दो धड़े का बनना स्‍वभाविक है। कार्तिक के इस इकोनॉमी क्‍लास में सफर करने वाले वीडियो के साथ भी ऐसा ही हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे पब्‍ल‍िस्‍ट‍ि स्‍टंट बता रहे हैं। कुछ ऐसा ही पिछले दिनों सैंडल वाली घटना के साथ भी हुआ था। तब भी सोशल मीडिया की जनता ने यही कहा था कि कार्तिक का स्‍टेज पर कियारा को सैंडल उठाकर देना और उन्‍हें पहनने में मदद करना, बस एक स्‍टंट है।

कियारा आडवाणी भी गई थीं, वो इकोनॉमी क्‍लास में नहीं द‍िखीं

वैसे, दिलचस्प बात यह है कि कियारा आडवाणी भी लगभग उसी समय मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह इकोनॉमी क्लास में सफर नहीं कर रही थीं। ऐसे में लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि एक ही इवेंट से लौट रहे फिल्‍म की कास्‍ट में से लीड हीरो इकोनॉमी में और लीड एक्‍ट्रेस बिजनस क्‍लास में कैसे हो सकते हैं?

दीपिका पादुकोण और कृति सेनन भी कर चुकी हैं ऐसा

वीडियो पर रिएक्‍ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्मों को प्रमोट करने का नया चलन है!' एक अन्य ने मजाक करते हुए लिखा, 'फिल्म आ रही है ना तो अभी तो विनम्रता दिखेगी ही। इससे पहले दीपिका पादुकोण और कृति सेनन भी तो ऐसा कर चुकी हैं।' वैसे कुछ लोगों ने कार्तिक को सपोर्ट भी किया है। एक ने लिखा है, 'ओहो! ये कितना साधारण और सरल इंसान है।'

फिल्‍म को लेकर कॉन्‍फ‍िडेंट हैं कार्तिक आर्यन

बहरहाल, कार्तिक अपनी फिल्‍म 'सत्‍यप्रेम की कथा' को लेकर बड़े कॉन्‍फ‍िडेंट हैं। वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि अपने करियर में मैं कभी किसी फिल्म में इतना नहीं डूबा हूं, जितना सत्यप्रेम की कथा में रहा हूं। मुझे इस फिल्‍म का हिस्सा होने पर गर्व महसूस होता है। मुझे लगता है कि मेरी फिल्मोग्राफी में शायद यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके हर फ्रेम में मैं गर्व महसूस करता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.