ओम जय जगदीश हरे... जब पाकिस्तानी लड़की ने गाई हिंदू आरती, हिंदुस्तानी लड़कों की दिवानी है 'आधी आबादी'

Updated on 20-01-2023 06:54 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की लड़कियों का फेवरेट देश चीन या ईरान नहीं, बल्कि भारत है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों की 'दिवानी' हैं। एक वीडियो में जब महिला रिपोर्टर ने इन लड़कियों से भारत को लेकर सवाल पूछे तो पाकिस्तानियों के बीच हिंदुस्तान की लोकप्रियता सामने आई। एक लड़की से जब पूछा गया कि भारत आपका सबसे पसंदीदा देश क्यों है तो उसने कहा, 'इंडिया का सब कुछ बहुत अच्छा है।' एक दूसरी लड़की ने कहा कि भारत के सिख बहुत प्यारे होते हैं। वहीं कुछ लड़कियों ने दिल्ली, मुंबई और गोवा घूमने और भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की।
वीडियो में एक लड़की रिपोर्टर से कहती नजर आई कि 'मुझे किसी भारतीय का नंबर दिलवा दें'। पाकिस्तानी लड़कियों ने कहा कि वे घूमने के लिए भारत आना चाहती हैं। इनमें से एक लड़की ने कहा, 'हमारे दिलों में भारतीयों के लिए बहुत प्यार है। कभी हमें वहां जाने का मौका मिला या अगर कभी वे यहां आए तो फिर देखो...'। हिंदुस्तान के लिए इस दिवानगी की हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश में एक लड़की हिंदू आरती गाती हुई नजर आई।

भारत को ससुराल बनाने के लिए भी तैयार

रिपोर्टर ने एक लड़की से पूछा कि आपको भारतीय लड़के पसंद हैं या चीनी लड़के? लड़की ने जवाब दिया, 'चीनी चीनी बाय बाय, बेवकूफ... क्योंकि मुझे चीनी बिल्कुल पसंद नहीं हैं और भारत के लड़के मुझे बहुत पसंद है।' लड़कियां सरहद पार यानी भारत को अपना ससुराल बनाने के लिए भी राजी दिखीं। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या भारत एक हिंसक देश है। महिला ने जवाब दिया, 'नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे तो नहीं लगता। अच्छे-बुरे लोग हर देश में होते हैं, पाकिस्तान में भी बहुत हैं।'

पाकिस्तान में असुरक्षित महिलाएं

उसने कहा, 'पाकिस्तान भी बहुत अच्छा है लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं है।' एक महिला डॉक्टर ने कहा कि भारत के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वह यह कि भारत बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। पाकिस्तानी महिलाएं भारत की दिवानी इसलिए हैं क्योंकि उनके देश में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर रिपोर्ट बताती है कि 2019 में पाकिस्तान में रेप के 4377, 2020 में 3887 और 2022 में 2253 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं अपहरण के 2019 में 13916, 2020 में 12809 और 2022 में 7651 केस रिपोर्ट किए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.