ओम पुरी की पहली वाइफ सीमा ने बताया, पति के अफेयर ने छीना कोख में पल रहा बच्चा, मां के पास जाना घातक हो गया

Updated on 22-06-2026 01:36 PM
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक चैप्टर पर खुलकर बात की है, जो पेशे से एक राइट और डायरेक्टर रही हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे ओम पुरी की लाइफ में एक अन्य महिला के आने से उनकी शादी तहस-नहस हो गई और इस उथल-पुथल की वजह से उन्होंने अपनी कोख में पल रहे बच्चे को जन्म लेने से पहले ही खो दिाया। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने भाई और एक्टर अन्नू कपूर के कहने के बावजूद कानूनी लड़ाई से इनकार कर दिया ।

बता दें कि इस घटना के बाद ओम पुरी ने पत्रकार और लेखिका नंदिता पुरी से शादी कर ली और सीमा का कहना है कि वो उस मुश्किल वक्त में लड़ाई के बजाय चुप रहीं। 'हिंदी रश' से बात करते हुए, सीमा ने याद किया, 'जब पुरी साहब से अनबन हुई, उनकी जिंदगी में कोई आ गया और मैं तब प्रेग्नेंट थी। मैं अपनी माता जी के पास राजस्थान चली गई थी।'

सीमा के भाई अन्नू कपूर ओम पुरी पर लीगल एक्शन लेना चाहते थे

सीमा ने उस दर्द भरे सफर का खुलासा करते हुए कहा कि हालांकि उनका परिवार कार्रवाई करना चाहता था, लेकिन वह इस मामले को कानूनी लड़ाई में बदलने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सारे लोग ये चाहते थे, खास तौर से अन्नू भाई क्योंकि वो मुझे बहुत मानते थे और मुझे दुख में नहीं देख सकते थे। इसी वजह से वो कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे लेकिन मैं किसी तरह की लड़ाई उनसे नहीं लड़ना चाहती थी।'

'मुझे लग ही नहीं रहा था कि रिश्ता कभी टूटेगा'

बीते दिनों के अपने उस फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लग ही नहीं रहा था कि रिश्ता कभी टूटेगा। मुझे लगा अगर ये लोग लड़ लेंगे और इनको इजाजत दे देंगे तो रिश्ते का भविष्य भी खत्म हो जाएगा।'

अपने खोए हुए बच्चे को पत्र लिखकर अपने दुख से उबरने की कोशिश की

सीमा कपूर ने इस बातचीत में अपनी कोख में पल रहे बच्चे को खोने के भयावह अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से क्या हुआ कि मेरा बच्चा नहीं बच पाया। वो हमारे लिए बहुत कीमती था। क्योंकि पूरी साहब अब लौट के आने वाले नहीं थे। मैं जिंदगी में कभी शादी करने वाली नहीं थी। तो वो बच्चा था और वो नहीं हुआ।' सीमा ने कहा कि उन्होंने अपने खोए हुए बच्चे को पत्र लिखकर अपने दुख से उबरने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मैंने बच्चे को लेटर लिखा। मैंने उससे पूछा- तुम क्यों नहीं आए? क्या ऐसी कमी थी? फिर उसकी तरफ से एक जवाब भी लिखा। मुझे लगा कि अपने दुख किसी और से बांटें, कलम और कागज से बांटें।'

'मां के पास जाना घातक हो गया'

उन्होंने बताया कि उस वक्त कैसे एक-एक चीजें घटती चली गईं और उनका एक फैसला सबकुछ खराब कर दिया। सीमा ने कहा, 'मां के पास जाना घातक हो गया क्योंकि फिर नंदिता आ गई यहां। जब आप दूर हो जाते हैं, तो जो पास होता है आप उसकी समस्या ज्यादा सुलझाने लगते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'फिर मैंने अपना बच्चा खो दिया। फिर तलाक के पेपर आ गए। एक के बाद एक जो झटके आ रहे थे ना, मैं उनको डील नहीं कर पा रही थी।'

लंदन में ओम पुरी की एक सर्जरी से पहले एक इमोशनल फोन कॉल आया

सीमा ने अपनी जिंदगी के इस बुरे दौर को याद कर कहा कि कई साल बाद ओम पुरी उनके जीवन में फिर से आए और माफी मांगी। उन्होंने बताया कि लंदन में उनकी एक सर्जरी से पहले एक इमोशनल फोन कॉल आया था। सीमा कपूर ने याद करते हुए बताया, 'उन्होंने कहा- मेरा कल ऑपरेशन है। मुझे नहीं पता मैं बचूंगा कि नहीं बचूंगा। मैं तुमसे माफ़ी मांगना चाहता हूं।' सीमा ने कहा कि एक्टर को अपने किए का पछतावा कई बरसों तक रहा। उन्होंने कहा, 'वो स्नेह ही था उनके अंदर जो उन्हें कचोटता रहा कि मैंने सीमा के साथ गलत किया। इसलिए वो वापस आ गए।' हालांकि, सीमा आज भी मानती हैं कि दिल टूटने के बावजूद ओम पुरी उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक रहे। उन्होंने अंत में कहा, 'कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो अपने आपमें कम्प्लीट होते हैं। मुझे किसी और रिश्ते में वो गहराई नहीं मिली। पूरे साहब में वो बात थी कि आप उनसे कुछ भी शेयर कर सकते थे, बिना इसके कि वो आपको जज करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.