बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी OMG 2, 'जानवर' और 'गदर 2', होगी साल की सबसे बड़ी भिड़ंत

Updated on 09-06-2023 08:31 PM
बॉक्स ऑफिस पर अगस्त के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर इस साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। दरअसल 11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' रिलीज हो रही है। उसी दिन अब अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' पहले 23 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने बड़ा दाव खेलते हुए इसे थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया है। यही नहीं, OMG 2 की अब नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।


Akshay Kumar और फिल्म की टीम ने शुक्रवार 9 जून को ट्विटर पर OMG 2 का नया पोस्टर शेयर किया और साथ में लिखा है कि फिल्म अब 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में डमरू बजाते नजर आ रहे हैं। लंबी जटाएं खुली हुई हैं और शरीर व चेहरे पर भस्म लगी है।

भगवान शिव बने अक्षय, अरुण गोविल बने राम

OMG- Oh My God में पहले अक्षय कुमार, भगवान कृष्ण बने थे और परेश रावल उनके भक्त के रोल में दिखे। लेकिन दूसरे पार्ट में अब परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी हैं। वहीं अक्षय इस बार भगवान शिव के रोल में हैं। OMG 2 में 'रामायण' फेम अरुण गोविल, भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। इसमें यामी गौतम भी हैं।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी 11 को रिलीज

वहीं रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' भी 11 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। मालूम हो कि पहले से 11 अगस्त को सिर्फ 'गदर 2' की रिलीज कन्फर्म थी। लेकिन अब 'ओएमजी 2' और 'एनिमल' भी उसी दिन रिलीज को तैयार हैं। अब तक ऐसा होता आया था कि कोई भी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दिन टकराने से बचती थीं। बहुत ऐसे मौके रहे हैं, जब इस वजह से कई फिल्मों की रिलीज में फेरबदल हुआ। हालांकि कई ऐसे भी मौके रहे, जब एक साथ बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराईं। लेकिन इनमें से एक चली तो दूसरी औसत या फिसड्डी रही। अब ऐसा लंबे अरसे में पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आपस में टकराएंगी।

22 साल पहले 'गदर' से भिड़ी थी 'लगान'

करीब 22 साल पहले 'गदर: एक प्रेम कथा' थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो साथ में आमिर खान स्टारर 'लगान' भी रिलीज हुई थी। बेशक दोनों ही फिल्में भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक फिल्में मानी जाती हैं, लेकिन कमाई और रिकॉर्ड के मामले में 'गदर' ने 'लगान' को पछाड़ दिया था। 'लगान' को हिंदी सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक माना जाता है। अब देखना यह होगा कि 11 अगस्त को 'ओएमजी 2', 'एनिमल' और 'गदर 2' में से किसका पलड़ा भारी रहेगा और कौन कितनी कमाई करेगा।

अक्षय कुमार ने लिया तगड़ा रिस्क

वैसे अक्षय कुमार की बीते एक साल में रिलीज हुई फिल्मों का जो हाल रहा है, उसे देखकर मानना पड़ेगा कि एक्टर ने 'गदर' से टक्कर लेने का बड़ा रिस्क उठाया है। अक्षय की पिछली कुछ फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की पिछली रिलीज फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है और पसंद भी की गई हैं। जबकि सनी देओल की 'गदर 2' का तो लोग पिछले 22 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.