'गदर 2' की आंधी में पूरी ताकत से खड़ी है 'ओएमजी 2', छह दिनों में पहली बार लगा झटका

Updated on 17-08-2023 02:41 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर 'OMG 2' और 'गदर 2' की असली परीक्षा अब शुरू हुई है। 11 अगस्‍त को रिलीज हुई ये दोनों ही फिल्‍में बीते 5 दिनों से दमदार कमाई कर रही थीं। लेकिन वीकेंड और फिर स्‍वतंत्रता दिवस की छुट्ट‍ियां खत्‍म होने के बाद छठे दिन बुधवार को दोनों ही फिल्‍मों ने पहली बार वीकडेज का स्‍वाद चखा। ओपनिंग डे के बाद से ही जहां 'ओएमजी 2' की कमाई लगातार बढ़ रही थी, वहीं बुधवार को यह 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 'OMG 2' के कलेक्‍शन में 54% से अध‍िक की गिरावट आई है। कुछ ऐसा ही हाल, 'गदर 2' का भी है, जिसकी कमाई में 37% से अध‍िक की गिरावट देखने को मिली है।


OMG 2 Box Office Collection Day 6: अम‍ित राय के डायरेक्‍शन में बनी 'OMG 2' सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी है। फिल्‍म में अक्षय कुमार, पंकज त्र‍िपाठी और यामी गौतम जैसे दिग्‍गज कलाकार हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर 'गदर 2' से टकराने वाली इस फिल्‍म को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ मिली और यही कारण है कि फिल्‍म मजबूती से टिकी हुई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'OMG 2' ने बुधवार को रिलीज के छठे दिन करीब 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह छह दिनों में इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 80.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

बॉक्‍स ऑफिस पर ऐसे बढ़ा 'OMG 2' का कलेक्‍शन

ओपनिंग डे पर 'OMG 2' ने 10.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसके बाद शनिवार को फिल्‍म ने 15.30 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को यह कमाई और बढ़कर 17.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सोमवार, 14 अगस्‍त को फिल्‍म की कमाई में हल्‍की गिरावट आई और इसने 12.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। जबकि मंगलवार, 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण एक बार फिर कमाई 17.10 करोड़ रुपये रही।

ओपनिंग डे के मुकाबले 6ठे दिन 24% गिरी कमाई

मंगलवार के मुकाबले बुधवार को छठे दिन फिल्‍म की कमाई में 54% से अध‍िक की गिरावट जरूर आई है। लेकिन यह भी ध्‍यान देने वाली बात है कि यह छुट्टी का दिन था। जबकि ओपनिंग डे से तुलना करें तो यह गिरावट 24.46% है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'OMG 2' अभी भी बॉक्‍स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है, खासकर 'गदर 2' की आंधी जैसी रफ्तार के सामने फिल्‍म का यह प्रदर्शन तारीफ के काबिल है।

हिट होने के लिए 'OMG 2' को कमाने होंगे 160 करोड़ रुपये

'ओएमजी 2' का बजट 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए इस फिल्‍म को कम से कम 160-165 करोड़ रुपये कमाने होंगे। फिल्‍म 80 करोड़ तक पहुंच गई है, यानी इसे हिट होने के लिए अभी आधा सफर और तय करना है। अच्‍छी बात यह है कि इस शुक्रवार को अभ‍िषेक बच्‍चन और सैयामी खेर की 'घूमर' रिलीज हो रही है, जिससे 'ओह माय गॉड 2' की कमाई को बहुत ज्‍यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को 'ओएमजी 2' की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 30.69% रही। जबकि नाइट शोज में यह बढ़कर 42% तक चली गई। इसका सीधा मतलब है कि दर्शक इस फिल्‍म को पसंद कर रहे हैं और थ‍िएटर तक पहुंच रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.