अमेरिका की सलाह पर गाजा बॉर्डर पर रुके हैं तीन लाख इजरायली सैनिक! हमास के साथ वार्ता के लिए कतर को बताया जरूरी

Updated on 24-10-2023 01:44 PM
वॉशिंगटन: इजरायल की तरफ से बार-बार गाजा पर जमीनी हमले की धमकी दी जा रही है। उसने करीब तीन लाख इजरायली सैनिक बॉर्डर पर मौजूद हैं और पूरी दुनिया की नजरें इस तरफ हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इजरायल को सलाह दी है कि वह हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी पर हमले को रोक दे। साथ ही साथ वह कतर को मध्‍यस्‍थ के तौर पर रखे जो फिलिस्‍तीनी आतंकियों के साथ भी संपर्क में है। अमेरिका की तरफ से यह सलाह ऐसे समय में आई है जब वह अधिक से अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और बड़े स्‍तर पर क्षेत्रीय युद्ध में संभावित विस्‍तार से निबटने की तैयारी कर रहा है।

हमास का अचानक हमला
सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था। करीब 1400 लोगों की हत्‍या के बाद अमेरिका अपने सहयोगी के साथ खड़ा हुआ और इस बात पर जोर दिया कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से इस बात पर भी जोर दिया है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई के लिए अपना समय खुद तय करेगा। लेकिन व्हाइट हाउस, पेंटागन और विदेश विभाग ने अब इजरायलियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतने की निजी अपील तेज कर दी है।

गाजा में बढ़ा मानवीय संकट
एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इजरायल ने गाजा में जो नाकाबंदी की है, उसकी वजह से मानवीय संकट बढ़ गया है। साथ ही बमबारी से मरने वालों की संख्या 5000 तक पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका की प्राथमिकता हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई पर बातचीत के लिए अधिक समय देना है। पिछले दिनों हमास ने दो अमेरिकियों को रिहा कर दिया था। हमास ने कहा कि उसने सोमवार को दो और बंधकों को रिहा कर दिया। माना जा रहा है कि हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है।

बंधकों की रिहाई प्राथमिकता

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि प्रशासन, हमास के साथ मध्यस्थ के रूप में दोहा की भूमिका काफी अहम है। इसे ध्यान में रखते हुए कतरी अधिकारियों को बताया जा रहा है कि उन्‍होंने इजरायल को क्‍या सलाह दी है। इसका मकसद बस इतना है कि इजरायल बंधक वार्ता जारी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। बंधक वार्ता के बारे में जानकारी देने बारे एक सूत्र ने बताया है कि फिलहाल, पूर्ण तनाव कम करने की दिशा में कोई स्पष्ट रोडमैप या कदमों का कोई ब्‍लूप्रिंट नहीं है। बंधकों को चरण-दर-चरण बाहर निकालने के लिए काम करना प्राथमिकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.