सहकारिता ​दिवस पर मुख्यमंत्री बोले-:सहकारिता​ समझें, नहीं तो दूसरों को भी ले डूबेंगे

Updated on 06-07-2025 02:17 PM

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को सहकारिता से लीडरशिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सहकारिता एक अलग लोकतंत्र है और सहकारी समिति का अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति में लीडरशिप आती है। फिर भले ही वे पढ़े-लिखे हों या कम पढ़े हों। सीएम ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से युवाओं को नौकरी देने का काम कर रहे हैं।

सीएम ने समझाइश भी दी कि सहकारिता की अच्छे से जानकारी लेकर काम करें। जानकारी नहीं है तो संबंधित व्यक्ति खुद डूबेगा और दूसरों को भी डुबाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने व्यवस्था तय कर दी है कि 30 दिन में समिति का रजिस्ट्रेशन हो ही जाएगा।

शनिवार को समन्वय भवन में समावेशी एवं संवहनीय विकास में सहकारिता की भूमिका विषय पर युवाओं से सीएम ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता में आने का एक सूत्र है - जब भी कोई नया काम करें तो आत्मविश्वास मजबूत रखें।

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता नए आंदोलन के रूप में लगातार आगे बढ़ रही है। सहकारिता सोसायटी और रोजगार नहीं बल्कि समाज का निर्माण है। कार्यक्रम की शुरुआत में एससी अशोक वर्णवाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को सहकारिता की समझ के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.