Maha Shivratri पर मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन शिवालयों में मनेगा Mahadev Mahotsav… भोजपुर, मंदसौर, ओंकारेश्वर सहित इन शहरों में आयोजन

Updated on 25-02-2025 11:17 AM
भोपाल : महाशिवरात्रि पर सरकार भोजपुर सहित प्राचीन शिवालयों वाले प्रदेश के दस स्थानों पर महादेव महोत्सव आयोजित कर रही है। इसमें शिव की महिमा सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी।भोजपुर में यह महोत्सव तीन दिन का और अन्य केंद्रों पर एक दिवसीय होगा। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग हर साल रायसेन जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर शिव मंदिर में महादेव भोजपुर उत्सव आयोजित करता है। इस साल इस उत्सव का विस्तार हो रहा है।

नि:शुक्ल मिलेगा प्रवेश

  • संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि भोजपुर के अलावा प्रदेश के नौ अन्य स्थानों पर भी एक दिवसीय महादेव का आयोजन किया जा रहा है।
  • इनमें पिपलेश्वर महादेव मंदिर-सोनकच्छ (देवास), नरवर (शिवपुरी), कुंडेश्वर धाम-टीकमगढ़, पशुपतिनाथ मंदिर-मंदसौर, नीलकंठेश्वर मंदिर, उदयपुर (विदिशा), नागर घाट-ओंकारेश्वर, जुगलकिशोर मंदिर-पन्ना, देवतालाब मंदिर-मऊगंज और बटेश्वर मंदिर - मुरैना शामिल हैं।
  • यह आयोजन महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी को होना है। सभी स्थानों पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियां होंगी। प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से शुरू होंगी और प्रवेश निश्शुल्क होगा।

भोजपुर में ऋषभ के सितार और अरुणिता की आवाज का जादू

भोजपुर शिव मंदिर परिसर में महादेव भोजपुर उत्सव तीन दिन का होगा। यह 26 से 28 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा की प्रस्तुति होनी है। वहीं अंतिम दिन इंडियन आयडल फेम अरुणिता कांजीलाल अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगी।

भोजपुर में तीन दिनों में ये प्रस्तुतियां

  • 26 फरवरी - शिव भाई गुप्ता, खरगोन का लोकगायन, अभिलाष चौबे, सागर का बधाई लोकनृत्य, हीरामणि वर्मा, उज्जैन का मटकी लोकनृत्य, सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा की प्रस्तुति।
  • 27 फरवरी- अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल द्वारा ताल वाद्यकचहरी में शिव तांडव की प्रस्तुति। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डा. हरिओम पंवार, अनामिका अंबर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली का कविता पाठ।
  • 28 फरवरी- राजकुमार ठाकुर, सागर का लोकगायन। संजय महाजन, बड़वाह का गणगौर नृत्य। अमित घारू, सागर का बरेदी एवं नौरता नृत्य। अरुणिता कांजीलाल, नचिकेल लेले एवं समूह का सुगम संगीत।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.