20वीं सालगिरह पर रोनित ने पत्नी के साथ फिर लिए सात फेरे, गोवा के मंदिर में निभाई रस्में

Updated on 27-12-2023 01:47 PM

क्रिसमस के मौके पर रोनित रॉय ने अपनी वाइफ नीलम से दोबारा शादी कर ली है। एक्टर ने अपनी 20वीं सालगिरह के अवसर पर एक बार फिर पत्नी नीलम के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई। कपल ने गोवा के मंदिर में ये रस्में निभाईं। इस खास मौके पर दोनों का 16 साल का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था।

20 साल पूरे होने की खुशी में की दोबारा शादी
रोनित रॉय और नीलम ने साल 2003 में शादी की थी। ऐसे में 20 साल पूरे होने की खुशी में एक बार फिर दोनों ने वो पल जिया और सात फेरे लिए। रोनित रॉय ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा- हालांकि पहले मैंने सोचा था कि सिल्वर जुबली पर नीलम से दोबारा शादी करूंगा, लेकिन नीलम अभी करना चाहती थी।

मेरी बेटी जो फिलहाल विदेश में पढ़ती है, वो भी आई हुई है। दरअसल मेरा बेटा अगस्त्य भी आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाएगा। मेरी मां, जिनको ट्रैवल करने का शौक है, वो भी अभी यही हैं। मुझे ऐसा लगता है ये सब दोबारा होना लिखा ही था। इसलिए सारी चीजें खुद-ब-खुद होती गईं। हां मुझे बहुत खुशी है कि सब इतनी खूबसूरती से हो गया।

नीलम मेरे अंदर कॉन्फिडेंस भर देती है
शादी को लेकर नर्वसनेस के बारे में रोनित ने कहा- जी, मुझे कोई नर्वसनेस नहीं हुई। जब मैंने पहली बार नीलम से शादी रचाई थी, उस वक्त भी मुझे नर्वसनेस नहीं हुई थी। नीलम एक ऐसी महिला है जो आपकी जिंदगी को आसान बना देती है। आप में कॉन्फिडेंस भर देती है। हम दोनों पिछले 23 साल से साथ हैं। आज का मौका हमारे लिए टाइम ट्रैवल जैसा रहा। हम दोनों ने अपने ही सफर को एक बार फिर महसूस किया और सेलिब्रेट किया। मैंने और नीलम ने साथ में जिंदगी के अच्छे और बुरे पल देखें, नए घर में जाना, साथ में ट्रैवल करना, दो बच्चों को बड़ा होते हुए देखना- ये सब बहुत अच्छा महसूस होता है।

दुल्हन के जोड़े में नीलम को देखना मजेदार था- रोनित
नीलम को देखकर रोनित को कैसा लगा? इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- मजेदार। हम दोनों की शादी पहले से ही हो रखी थी, ऐसे में एक बार फिर शादी करना काफी स्पेशल लगा। जब रिश्तों के बारे में बात हुई तो रोनित बोले- मुझे लगता है हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में किसी न किसी चीज के लिए जरूर पैशनेट होता है। लेकिन जब दो लोग साथ में जिंदगी बिताना शुरू करते हैं, तो आपको निस्स्वार्थ बनना सीखना पड़ता है।

आप दोनों को अपने पर्सनल अजेंडा को आखिर में रखकर एक-दूसरे के बारे में सोचना पड़ता है। अगर आप देखेंगे तो मेरे घर की नेमप्लेट में मेरा नाम अंत में आता है। सच कहूं तो- 'मैं तुम्हारी परवाह करता हूं'- इन शब्दों का मतलब बहुत गहरा है। जब आप किसी की फिक्र करते हैं, तो उसके हर वक्त में साथ देते हैं। चाहे अच्छा वक्त हो या बुरा। हां नॉर्मल लड़ाई-झगड़े होंगे, लेकिन ये भी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं। जब आप इनसे आगे बढ़ जाते हैं और भी स्ट्रॉंग फील करते हैं।

बच्चे हम दोनों की शादी के लिए एक्साइटेड थे
रोनित से पूछा गया कि दोबारा शादी करने पर बच्चों का क्या रिएक्शन था। इस पर रोनित बोले- मेरे दोनों बच्चे इस शादी का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थे। मेरी बेटी 18 साल और बेटा 16 साल का है। आगे रोनित ने हंसते हुए बताया कि मेरे बच्चों ने मुझसे पूछा कि अभी आप दोनों की शादी को कितना वक्त है? दरअसल हम सभी का व्रत था, और सेरेमनी में लगभग 2 घंटे थे। बच्चे चाहते थे सब जल्दी खत्म हो जाए, ताकि वे खाना खा सकें।

रोनित रॉय ने नीलम से 25 दिसंबर 2003 में पहली बार शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। बेटी आदर और बेटा अगस्त्य। रिपोर्ट्स की मानें तो रोनित की नीलम से पहले जोएना नाम की महिला से शादी हुई थी। उनसे उन्हें एक बेटी भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.