पहले दिन 4,000 से ज्यादा भोपालवासियों ने लिया मेट्रो का आनंद, उत्सव जैसा रहा माहौल

Updated on 22-12-2025 11:44 AM

 भोपाल। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानीवासियों का सपना साकार हुआ। शहर में पहली बार आम नागरिकों ने भोपाल मेट्रो में बैठकर सफर किया। एक दिन पहले 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा लोकार्पण के बाद रविवार से मेट्रो का यात्री संचालन शुरू हुआ। सुबह 9 बजे पहली मेट्रो ट्रेन एम्स मेट्रो स्टेशन से करीब सौ–सवा सौ यात्रियों को लेकर रवाना हुई, जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंची।

पहले दिन मेट्रो का आकर्षण लोगों के सिर चढ़कर बोला। सुबह सात बजे से ही यात्री एम्स मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता गया। रात आठ बजे तक करीब चार हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया। चूंकि शासकीय अवकाश रविवार होने के कारण लगभग 98 प्रतिशत लोग मेट्रो में घूमने के उद्देश्य से पहुंचे, जबकि महज 1–2 प्रतिशत यात्रियों ने कामकाज के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर भोपाल मेट्रो का पहला दिन उत्साह, उत्सव और अव्यवस्थाओं का मिला-जुला अनुभव रहा।

जहां एक ओर शहरवासियों में मेट्रो को लेकर खुशी दिखी, वहीं व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत भी साफ नजर आई। खुशी के साथ शिकायतें भी आइ सामने नवदुनिया की टीम ने दोपहर 2.40 बजे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में बैठकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक का सफर किया। इस दौरान यात्रियों से बातचीत में खुशी के साथ कुछ शिकायतें भी सामने आईं। महिला यात्री किश्वर जुबेर ने बताया कि वह अपने पोते को दिखाने एम्स जा रही हैं, लेकिन मेट्रो के लिए उन्हें करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

परिवार सहित मेट्रो की सैर के लिए पहुंचे लोग मेट्रो के प्रति लोगों के उत्साह का अंदाजा सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे लगे दोपहिया वाहनों की लंबी कतार से लगाया जा सकता है। दोपहर सवा तीन बजे स्टेशन के नीचे गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर परिवार सहित मेट्रो की सैर के लिए पहुंचे थे।- प्लेटफार्म पर जाने से पहले हुई जांच स्टेशन के अंदर प्रवेश से पहले यात्रियों की कड़ी जांच की गई। टिकट लेने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान गुटखा और पान मसाला ले जा रहे यात्रियों से सामग्री जब्त की गई, इसके बाद ही उन्हें प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। स्टेशन, प्लेटफार्म और मेट्रो कोच के भीतर लोग सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए।

मेट्रो की रफ्तार ने यात्रियों को किया निराश

यात्रा की रफ्तार ने कई यात्रियों को निराश भी किया। सुभाष नगर से दोपहर 2.45 बजे रवाना हुई मेट्रो ट्रेन रेंगती हुई करीब 25 मिनट में एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंची। इस दौरान ट्रेन हर स्टेशन पर एक से दो मिनट तक रुकी।

टिकट चेकिंग व्यवस्था चरमराई एम्स मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद टिकट चेकिंग व्यवस्था चरमराई नजर आई। महज तीन कर्मचारी टिकट जांच में लगे थे, जबकि यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। टिकट काउंटर पर भी दोपहर सवा तीन बजे लंबी कतारें लगी रहीं, जिन्हें संभालना सुरक्षा कर्मियों के लिए मुश्किल साबित हुआ।

ऑटो चालकों की हुई चांदी मेट्रो संचालन में लंबा अंतराल आटो चालकों के लिए फायदेमंद रहा। एम्स से सुभाष नगर जाने वाली अगली ट्रेन के लिए यात्रियों को करीब 75 मिनट इंतजार करना पड़ रहा था, ऐसे में अधिकांश लोग आटो से वापस सुभाष नगर पहुंचे। इससे आटो चालकों की चांदी हो गई।

क्या कहते है मेट्रो यात्री

दिल्ली मेट्रो से भोपाल मेट्रो बहुत अलग है। हालांकि अपने शहर की मेट्रो है। इसलिए दिल्ली मेट्रो से ज्यादा अच्छी लग रही है। कमल कुमार, जहांगीराबाद, भोपाल मेट्रो के सफर का आनंद लगने आई हूं। दिल्ली मुंबई मेट्रो में कई बार सफर किया। लेकिन अपने शहर की मेट्रो की बात ही अलग है। कविता सागर स्वामी, मीनाल रेसीडेंसी भोपाल मेट्रो के चलने से शहर की शान बढ़ गई है। यह बेहद खुशी की बात है। आने वाली जनरेशन के लिए यह काफी अच्छी साबित होगी। विक्रम सिंह, दानिश नगर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.