अनुच्छेद 370 की चौथी बरसी पर पाकिस्तानी सेना और शहबाज ने उगला जहर, भारत को बताया खतरा

Updated on 05-08-2023 02:16 PM
इस्लमाबाद: पाकिस्तान में आज यौम-ए-इस्तेहसाल मनाया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान हर साल जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने की बरसी को इसी तरह से मातम के साथ मनाता है। इस मौके पर पाकिस्तानी सेना ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर में भारत की कार्रवाइयों से क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हुआ है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने यह नहीं बताया कि वह अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को कैसे बढ़ावा दे रहा है। कश्मीर में जारी पाकिस्तानी आतंकवाद में हजारों निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसी आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को पूरी दुनिया में हिकारत की नजरों से देखा जा रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी हुक्मरानों को समझ नहीं आ रहा कि आतंकवाद को पालने-पोसने से उसे कोई फायदा नहीं होने वाला।

जम्मू-कश्मीर में मानवीय संकट का लगाया आरोप


पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि , "मोदी के नेतृत्व वाले प्रशासन की लगातार बयानबाजी और शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के कारण जम्मू और कश्मीर में मानवीय और सुरक्षा संकट बढ़ा है और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए लगातार खतरा पैदा कर रहा है।" आईएसपीआर के अनुसार, ''संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए उनके उचित संघर्ष में कश्मीर के बहादुर लोगों के साथ चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएसएससी), सेवा प्रमुखों और पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने एकजुटता दिखाई है।''

पाकिस्तानी सेना ने मानवाधिकार पर दिया ज्ञान


आईएसपीआर ने भारत पर कश्मीर में सैन्य लॉकडाउन लगाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि भारत कश्मीर की जनसांख्यिकी को बदलने के लिए अवैध उपाय कर रहा है। मजे की बात यह है कि पाकिस्तान ने भारत पर मानवाधिकारों से उल्लंघन का आरोप लगाया। यह वही पाकिस्तान है, जो मानवाधिकारों के हनन को लेकर पूरी दुनिया में बदनाम है। पाकिस्तान में तो विपक्षी नेता या नेता प्रतिपक्ष के भी मानवाधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता है। ऐसे सरकारी उत्पीड़न के गवाह पूर्व प्रधानमंत्री और सबसे ताकतवर पार्टी के मुखिया नवाज शरीफ, उनके भाई और वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अब वर्तमान में विपक्षी पार्टी के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान खुद हैं।

शहबाज ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला


इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीरियों के लिए अपना समर्थन को दोहराते हुए भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के स्वतंत्रता संग्राम के उचित और उचित कारण को अपना नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा। हालांकि, वो भूल गए कि उनका देश कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। उन्होंने अपने जहरीले भाषण में कहा "यह हमारे कश्मीरी भाइयों और बहनों के लिए पाकिस्तान की स्थायी प्रतिबद्धता और वादा है कि हम हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे, जब तक कि दुनिया कार्रवाई नहीं करती और भारत से अपने गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन और कश्मीर पर जबरन कब्जे को खत्म करने, सभी एकतरफा और अवैध को खत्म करने का आग्रह नहीं करती।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.