आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन बोट क्लब पहुंचे अफसर:चार टीमों के बीच हुई रोमांचक बोट रेस

Updated on 20-12-2025 12:17 PM

भोपाल में आयोजित आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार को बोट क्लब में बोट रेस का आयोजन हुआ। बड़े तालाब में आयोजित बोट रेस में चार हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो के अधिकारी और उनके परिजन कड़ाके की ठंड में उत्साह के साथ शामिल हुए।

200 मीटर की दूरी वाली रेस में प्रत्येक टीम में तीन वयस्क पुरुष, एक अनुभवी खिलाड़ी, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे, साथ ही चार सपोर्ट सदस्य एक गाइड और एक ड्रमर भी टीम के साथ थे।

बोट रेस के दौरान डीजे की धुनों और गीत-संगीत ने माहौल को और रंगीन बना दिया। सुबह लहरों के बीच रेस और मौज-मस्ती के बाद अधिकारी अरेरा क्लब में दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके साथ ही आज चारों हाउस के तहत कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इस कुकिंग कॉम्पीटिशन में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी शामिल होकर अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाएंगे।

इसके अलावा चारों हाउस के तहत आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारी और उनके परिजन अलग-अलग व्यंजन बनाकर अपनी टीम का उत्साह बढ। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की संतुष्टि के साथ हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.